फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes Ben Stokes won the heart Virat Kohli remembered his point opposition Steve Smith also praised

Ashes: हार के बावजूद बेन स्टोक्स ने जीता दिल; विराट कोहली को याद आई अपनी बात, विपक्षी स्टीव स्मिथ ने भी तारीफ

Mon, 03 Jul 2023 02:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 03 Jul 2023 02:23 PM IST
सार

दूसरी पारी में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ सबने की है। इस लिस्ट में दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ भी हैं।

विज्ञापन
Ashes Ben Stokes won the heart Virat Kohli remembered his point opposition Steve Smith also praised
विराट कोहली, बेन स्टोक्स और स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की टीम को एशेज सीरीज में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से हरा दिया। इस मैच की दूसरी पारी में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ सबने की है। इस लिस्ट में दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान स्टीव स्मिथ भी हैं।
विज्ञापन


कोहली को स्टोक्स के बारे में कही अपनी पुरानी बात याद आ गई। उन्होंने ट्वीट कर स्टोक्स की तारीफ की। साथ ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी टीम बताया। उन्होंने लिखा, ''मैंने मजाक में बेन स्टोक्स को मेरे खिलाफ खेला सबसे प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी नहीं कहा था। उच्चस्तरीय पारी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी बहुत ही अच्छी टीम है।'' कोहली ने कई बार स्टोक्स की तारीफ की है। वह आईपीएल में अपनी टीम (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) में भी स्टोक्स को शामिल करना चाहते थे।
विज्ञापन

Ashes Ben Stokes won the heart Virat Kohli remembered his point opposition Steve Smith also praised
बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला
स्टीव स्मिथ ने क्या कहा?
स्टोक्स के खिलाफ खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि स्टोक्स एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई अविश्वसनीय चीजें की हैं। स्मिथ ने कहा, ''उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में इस मैदान पर कुछ अविश्वसनीय चीजें की हैं। वह छोटे छोर को निशाना बना रहे थे। उन्होंने पहला शॉट दूसरे छोर पर खेला और आउट हो गए।'' 

स्टोक्स के आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें समाप्त हो गई थीं। वह जब आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तो सिर्फ इंग्लैंड के ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दर्शक भी उनके लिए तालियां बजा रहे थे। स्टोक्स जब 114 रन पर थे तो स्मिथ ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ''मैं गेंद को नहीं पकड़ पाया। विकेट के स्क्वायर में गेंद को पकड़ना काफी मुश्किल था। स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों को लोगों को जीवन देना कठिन होता है।''

Ashes Ben Stokes won the heart Virat Kohli remembered his point opposition Steve Smith also praised
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। स्टीव स्मिथ के 110 और डेविड वॉर्नर के 66 रन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 47 और ट्रेविस हेड ने 77 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिंसन और जोश टंग ने तीन-तीन विकेट लिए। जो रूट को दो विकेट मिले। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 325 रन ही बना सकी। बेन डकेट ने 98, जैक क्राउली ने 48, ओली पोप ने 42 और हैरी ब्रूक ने 50 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। हेजलवुड और ट्रेविस हेड को दो-दो विकेट मिले। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रन की बढ़त मिली। 

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाए। उस्मान ख्वााज ने 77 और स्टीव स्मिथ ने 34 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार विकेट लिए। जोश टंग और ओली रॉबिंसन को दो-दो विकेट मिले। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने 370 रन का लक्ष्य था, लेकिन यह टीम 327 रन पर सिमट गई और 43 रन से मैच हार गई। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने 155 रन बनाए। वहीं, बेन डकेट ने 83 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने तीन-तीन विकेट लिए। ग्रीन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed