फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes 2021: Stuart Broad named in England 17-man Ashes squad, Ben Stokes, Sam Curran miss out due to unavailability

Ashes 2021: एशेज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, जानें किसे मिला मौका और कौन हुए बाहर

Sun, 10 Oct 2021 04:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 04:41 PM IST
सार

England name Men's Test squad for 2021-22 Ashes Tour: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज (2021-22 ) के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Ashes 2021: Stuart Broad named in England 17-man Ashes squad, Ben Stokes, Sam Curran miss out due to unavailability
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड ने रविवार को आठ दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल किया गया है। वहीं, बेन स्टोक्स और सैम करन को बाहर रखा गया है। टीमकी कमान जो रूट के हाथों में है जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी जोस बटलर संभालेंगे। एशेज की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी। इंग्लैंड टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए कमर में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। वह आईसीसी टी-20 विश्व कप से भी बाहर हो गए हैं। ईसीबी ने कहा था कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद सैम करन ने कमर में दर्द की शिकायत की। स्कैन के नतीजे में चोट का खुलासा हुआ। वहीं, बेन स्टोक्स लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें टी-20 विश्व कप टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं बेन स्टोक्स

स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वन-डे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था। भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह आईपीएल में भी नहीं खेले। विश्व कप टीम से भी वह दूर रहे। स्टोक्स को लेकर टीम के मुख्य कोच सिल्वरवुड पहले ही साफ कर चुके हैं कि स्टोक्स के फैसले का सम्मान किया जाएगा। विश्व कप के लिए टीम का एलान होने से पहले कोच सिल्वरवुड ने कहा था, 'स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए, उतना उन्हें दिया जाएगा। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप किसी पर दबाव बना सकते हैं। जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं, तब तक मैं उनका इंतजार करूंगा। हमारे लिए बेन और उनके परिवार का स्वस्थ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके।'
 

कई शर्तों के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शनिवार को एशेज दौरे को सशर्त मंजूरी दे दी थी। ईसीबी ने शनिवार (9 अक्तूबर) को बयान में कहा था, 'इंग्लैंड की टीम कि आगामी एशेज सीरीज खेलने पहुंचेगी। हमने आगे की प्रगति को सुविधाजनक बनाने और टीम का चयन करने की अनुमति दे दी। मगर अभी कई शर्तों पर चर्चा होना बाकी है, जिन्हें इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फ्लाइट में चढ़ने से पहले सुलझा लिया जाएगा। बयान में आगे कहा गया, 'यह फैसला हमारे यात्रा करने से पहले कई महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करने के अधीन है। दरअसल, इंग्लैंड के कई क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया में कड़े क्वारंटीन नियमों और 11 हफ्ते तक चलने वाले लंबे दौरे पर परिवार को साथ ले जाने की अनिश्चितता को देखते हुए चिंता व्यक्त की थी। बटलर और रूट के परिवार में छोटे बच्चे हैं। इसी वजह से इन दो खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा आपत्ति जताई थी। इसके बाद टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी नियमों में ढ़ील देने और परिवार को साथ लाने की अनुमति देने की बात कही थी।

विज्ञापन

एशेज के लिए इंग्लैंड टीम

जो रूट  (कप्तान), जेम्स एंडरसन ,जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (उपकप्तान), जैक क्रॉउले, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed