फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashes 2021 ENG vs AUS test match preview Scorecard and other details

Ashes 2021: वार्नर, स्मिथ और लाबुशेन पर होंगी ऑस्ट्रेलिया की नजरें, स्टोक्स के आने से इंग्लैंड मजबूत

Tue, 07 Dec 2021 10:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 10:10 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। ये दोनों टीमें एशेज सीरीज में 72 बार भिड़ चुकी हैं। इसमें से 33 बार ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने 32 बार जीत हासिल की है। 

विज्ञापन
Ashes 2021 ENG vs AUS test match preview Scorecard and other details
जो रूट और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज के पहले मैच में पैट कमिंस कंगारू टीम की कप्तानी करेंगे। यह पहला मौका होगा जब कमिंस ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में खेलेंगे। अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 72 एशेज सीरीज खेल चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 33 बार और इंग्लैंड ने 32 बार जीत हासिल की है। इस सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं इंग्लैंड की बल्लेबाजी कप्तान जो रूट के इर्द-गिर्द रहेगी। बेन स्टोक्स के आने से इंग्लैंड की टीम मजबूत हुई है। उन्होंने पिछली एशेज सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। 
विज्ञापन


वार्नर स्मिथ और लाबुशेन पर होगी रन बनाने की जिम्मेदारी
इस मैच में डेविड वार्नर और मार्कस हैरिस ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। वार्नर ने पिछले दो सालों में सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में लाल गेंद के खिलाफ उनकी फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत जरूरी होगी। वहीं मध्यक्रम में रन बनाने की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन पर होगी। पिछली एशेज सीरीज में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। टीम की घोषणा करते हुए पैट कमिंस ने कहा, ट्रेविस हेड नंबर पांच पर बल्लेबाजी करेंगे। 
विज्ञापन


कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क होंगे तेज गेंदबाज
टिम पेन के न रहने पर एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की तिकड़ी तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेगी। कंगारू स्पिनर नाथन लियोन टेस्ट में 399 विकेट पूरे कर चुके हैं और एक विकेट लेते ही वो टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर कड़ी
इंग्लैंड के बल्लेबाज लंबे समय से लय में नहीं हैं। जो रूट के अलावा कोई भी खिलाड़ी उनके लिए लय में नहीं है। हालांकि रूट पिछले कुछ समय से अपने दम पर टीम को लेकर चल रहे हैं। हालांकि उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई शतक नहीं लगाया है। यहां उनका औसत 40 के करीब है। अगर इंग्लैंड को कोई मैच जीतना है तो रूट को एक बार फिर कमाल करना होगा। वहीं बेन स्टोक्स के आने से इंग्लैंड की टीम और मजबूत हुई है। स्टोक्स ने पिछली एशेज सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। 

पहले मैच में एंडरसन और बेयरस्ट्रो को नहीं मिली जगह
इंग्लैंड ने पहले मैच में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को आराम दिया है ताकी वो डे-नाइट टेस्ट के लिए फिट रहें। वहीं जॉनी बेयरस्ट्रो को टीम में शामिल नहीं किया गया है। स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, ओली रॉबिंसन और मार्क वुड इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। देखने वाली बात होगी कि जैक लीच को अंतिम ग्यारह में जगह मिलती है या पांच गेंदबाजों को मैच में उतारा जाता है। 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरॉन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड/जैक लीच।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed