{"_id":"5d710c8a8ebc3e93d56cb0a7","slug":"ashes-2019-steve-smith-given-out-but-later-called-for-batting-again-as-ball-was-no-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आउट होने के बाद स्मिथ लौटे पवेलियन, बाद में अंपायर ने दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: आउट होने के बाद स्मिथ लौटे पवेलियन, बाद में अंपायर ने दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया
Fri, 06 Sep 2019 08:08 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट में स्टीव स्मिथ का दबदबा कायम है। पहली पारी में उनका विकेट लेने के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन स्मिथ का विकेट लेने में असफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इन सबके बीच इंग्लैंड के पास एक मौका आया भी था लेकिन यहां भी किस्मत ने स्मिथ का साथ दिया। दरअसल 75वें ओवर की पहली गेंद पर जैक लीच ने स्पिन गेंद फेंकी जिसपर स्मिथ ने शॉट खेलने का प्रयास लेकिन स्लिप में स्टोक्स को आसान कैच दे बैठे।
विज्ञापन
इसके बाद स्मिथ पवेलियन की तरफ चले गए, लेकिन क्रॉस चेक करने के इरादे से थर्ड अंपायर ने नो बॉल को देखना शुरू किया तो पता चला लीच का पाँव लाइन से आगे थे और वो नो बॉल था। इसके बाद अंपायर ने इशारा कर स्मिथ को नॉटआउट दिया और दोबारा से बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त स्मिथ 118 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
The Crowd Was Boooing N Then This Happened.. Moment of the game... #NoBalls #GameChanger #Ashes2019 #Ashes #SteveSmith @stevesmith49 @jackleach1991 @benstokes38 pic.twitter.com/5JDjnpHm6p
— sam perera🇱🇰 (@samperera95) September 5, 2019
बता दें कि स्मिथ चोट की वजह से तीसरे टेस्ट से बाहर थे लेकिन शुरू के दो टेस्ट मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके स्मिथ ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में भी अपना शतक पूरा किया। वे अब तक इस सीरीज में 500 से अधिक रन बना चुके हैं।