एशेज 2019: बारिश की वजह से धुला दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्डस के ऐतिहासि मैदान पर खेले जा रहे एशेज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। भारी बारिश के चलते पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका, जिसके बाद अंपायरों ने पहले दिन का खेल स्थागित करने का निर्णय लिया।
इस मुकबले में टॉस स्थानीय समय के मुताबिक 11 बजे होना था लेकिन लगातार बारिश और गीले मैदान के कारण यह संभव नहीं हो सका। अंपायर अलीम डार और क्रिस गाफने ने स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर तीन बजे टॉस कराने का फैसला किया था लेकिन फिर से बारिश ने इसमें खलल डाल दिया। दोनों अंपायरों ने चाय के समय (स्थानीय समय चार बजकर 19 मिनट) पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया।
हालांकि, अब दूसरे दिन टॉस होगा और मैच की शुरुआत होगी। हालांकि बादलों पर नजरें फिर भी रहेंगी। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आई है जबकि इंग्लैंड की कोशिश सीरीज में बराबरी करने की है। बर्मिघम में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 251 रनों से जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के लिए पदार्पण कैप दी गई, लेकिन बुधवार को लॉर्ड्स मैदान पर बारिश के कारण पहले दिन का खेल संभव नहीं हो सका। आर्चर को उनके काउंटी टीम ससेक्स के खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन ने यह कैप भेंट की।
🤗 An emotional hug for @JofraArcher as he receives his first Test cap from his great friend @CJordan! 🏴🧢#Ashes pic.twitter.com/xqesHCB7nl
— England Cricket (@englandcricket) August 14, 2019