{"_id":"5d56e8888ebc3e89d87abe0e","slug":"ashes-2019-australia-trail-by-178-runs-with-6-wickets-remaining-in-the-innings-in-3rd-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया, तीसरे दिन का खेल खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया, तीसरे दिन का खेल खत्म
Fri, 16 Aug 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर ने अपने पहले टेस्ट में विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज टेस्ट के तीसरे दिन लंचकाल तक 80 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में थी।
विज्ञापन
लॉर्ड्स में मेहमान टीम ने महज 11 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। बारिश के कारण लंच पहले ले लिया गया। ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के पहली पारी के 258 रन से 178 रन पीछे है। आर्चर ने इसी मैदान पर विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर ओवर फेंका था।
विज्ञापन
युवा तेज गेंदबाज ने 13 ओवरों में 18 रन देकर कैमरून बेनक्रॉफ्ट (13) का विकेट लिया। हालांकि पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे छोर पर मैथ्यू वेड ने खाता नहीं खोला था। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन