फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ashe 2019: australia bundled out england for 258 runs

Ashes 2019: दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 258 रन पर समेटा

Fri, 16 Aug 2019 01:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ashe 2019: australia bundled out england for 258 runs
जोश हेजलवड - फोटो : Cricket Australia

ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां 258 रन पर आउट कर दिया। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर लगातार विकेट गंवाये। उसकी तरफ से रोरी बर्न्स (53) और जॉनी बेयरस्टो (52) ने अर्धशतक जमाए जबकि क्रिस वोक्स ने 32 और जो डेनली ने 30 रन का योगदान दिया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेजलवुड (58 रन देकर तीन) ने इंग्लैंड का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया। उनके अलावा पैट कमिन्स ने 61 रन देकर तीन और नाथन लायन ने 68 रन देकर तीन विकेट लिए। पीटर सीडल ने 48 रन देकर एक विकेट लिया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पिछले सप्ताह एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 251 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। उसके कप्तान टिम पेन ने अपने आक्रमण पर भरोसा दिखाकर टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और हेजलवुड ने नौ गेंद के अंदर ही उनके इस निर्णय को सही साबित कर दिया। कमिन्स ने पहला ओवर मेडन किया जिसके बाद जेम्स पैटिनसन की जगह टीम में लिए गए हेजलवुड ने अपनी तीसरी गेंद पर जेसन रॉय को विकेटकीपर पेन के हाथों कैच कराया। उस समय इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट ने कमिन्स पर दो चौके लगाकर अपने तेवर दिखाये लेकिन हेजलवुड ने उन्हें पगबाधा आउट करके आस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। रूट ने 14 रन बनाए। उनके आउट होने से स्कोर दो विकेट पर 26 रन हो गया। एजबेस्टन में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले बर्न्स ने 53 रन की पारी खेली। पीटर सिडल की गेंद पर दो बार उनके कैच छूटे जिसका फायदा उठाकर बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने डेनली के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। 


डेनली हालांकि लंच के बाद आउट हो गए जिससे इंग्लैंड का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। हेजलवुड ने डेनली को विकेट के पीछे कैच कराया। पेन ने हालांकि बर्न्स को फिर से जीवनदान दिया। बर्न्स ने इसका फायदा उठाकर 119 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। कैमरन बैनक्राफ्ट ने आखिर में कमिन्स की गेंद पर शार्ट लेग पर उनका एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। सिडल को आखिर में जोस बटलर (12) के रूप में विकेट मिला जिन्होंने गेंद की लाइन में आये बिना पेन को कैच दिया। बेन स्टोक्स (13) को लायन ने पगबाधा आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed