फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asghar Afghan stripped of Afghanistan captaincy over Zimbabwe loss

असगर अफगान पर गिरी गाज, हशमतुल्लाह शाहिदी बने अफगानिस्तान के नए कप्तान

Mon, 31 May 2021 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 09:59 PM IST
सार

एसीबी ने कोई विशेष फैसले का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि एसीबी की जांच समिति द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
Asghar Afghan stripped of Afghanistan captaincy over Zimbabwe loss
असगर अफगान - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान को कप्तानी से हटाकर हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम का नया वन-डे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया। एसीबी ने एक बयान में कहा कि बतौर कप्तान अफगान के कुछ फैसलों के कारण अफगानिस्तान को पहले टेस्ट में पराजय झेलनी पड़ी। एसीबी ने कोई विशेष फैसले का जिक्र नहीं किया लेकिन कहा कि एसीबी की जांच समिति द्वारा की गई जांच के बाद उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया। जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट में दो दिन के भीतर अफगानिस्तान को दस विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने दूसरा टेस्ट छह विकेट से मात दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी को नया टेस्ट और वनडे कप्तान चुना गया जबकि रहमत शाह उपकप्तान होंगे। बता दें कि बोर्ड ने टी-20 कप्तान का नाम अभी तय नहीं किया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शाहिदी अफगानिस्तान के अच्छे बल्लेबाजों में शुमार हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट उन्होंने कई शानदार पारियां खेल चुके हैं। रहमत शाह वन-डे और टेस्ट में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि टी-20 में उपकप्तान राशिद खान ही रहेंगे। शाहिदी अफगानिस्तान की तरफ से पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 58.83 के शानदार औसत से 353 रन बनाए हैं। वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अफगानिस्तान की तरफ से दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। शाहिदी ने अफगानिस्तान के लिए अबतक 41 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.97 के औसत से 1154 रन बनाए हैं। शाहिदी ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed