फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Arjun Tendulkar arm wrestler in training ahead of match with sunrisers hyderabad

Arjun Tendulkar Video: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले पंजा लड़ाते दिखे अर्जुन, सूर्यकुमार ने भी बहाया पसीना

Sat, 20 May 2023 04:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 May 2023 04:21 PM IST
सार

मुंबई के खिलाफ मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर को साथी खिलाड़ियों के साथ पंजा लड़ाते देखा गया। कुछ दिन पहले ही उन्हें कुत्ते ने काटा था। हालांकि, अब अर्जुन फिट हैं और हैदराबाद के खिलाफ में खेल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Arjun Tendulkar arm wrestler in training ahead of match with sunrisers hyderabad
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं थी, लेकिन अब यह टीम लय पकड़ चुकी है। 13 मैच में सात जीत के साथ यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर यह टीम प्लेऑफ के लिए अपना दावा और मजबूत करना चाहेगी। आखिरी मैच में जीत हासिल करने के लिए मुंबई के खिलाड़ी पूरी तैयारी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव से लेकर अर्जुन तेंदुलकर तक सभी खिलाड़ियों ने मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान अर्जुन तेंदुलकर टीम के खिलाड़ियों के साथ पंजा लड़ाते नजर आए। वहीं, विष्णु विनोद और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी जिम में जमकर मेहनत की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन तेंदुलकर को कुछ दिन पहले ही लखनऊ में कुत्ते ने काट लिया था और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में वह नहीं खेल पाए थे। हालांकि, हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले वह फिट हो गए हैं और ट्रेनिंग में जमकर मेहनक की। अर्जुन ने इसी साल मुंबई के लिए अपना पहला आईपीएल मैच खेला था। उन्होंने अपनी स्विंग और सटीक गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया, लेकिन कई मौकों पर वह महंगे भी साबित हुए। 

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने संतुलित टीम चयन करने के प्रयास में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया और कई मुकाबलों से वह बेंच पर हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उनके खेलने की उम्मीद कम है, लेकिन वह फिट हैं और इस मैच के लिए उपलब्ध हैं।

मुंबई के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने चार मैचों में 30.66 की औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट से कुल तीन विकेट हासिल किए हैं। अर्जुन को इस सीजन में बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। वब बल्ले से केवल 13 रन बना पाए हैं।


मुंबई की टीम ने इस सीजन अपने घर में छह मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल की है। मुंबई की टीम अपने घर में आखिरी मैच बड़े अंतर से जीतकर रन रेट भी बेहतर करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed