अरबाज खान बन सकते हैं मुख्य गवाह, कबूली IPL में सट्टेबाजी और बुकी सोनू जालान से रिश्ते की बात
arbaaz khan ipl betting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IPL में सट्टेबाजी के आरोप झेल रहे अरबाज खान ने शुक्रवार को पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अरबाज खान ने कबूला कि वह पिछले 6 साल से आईपीएल में सट्टा खेल रहे थे, इस दौरान उन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए सट्टेबाजी में गंवाए। साथ-साथ उन्होंने बुकी सोनू जालान से अपने रिश्तों की बात भी कबूली।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अरबाज खान ने इस मामले में मुख्य गवाह बनने की इच्छा जताई है। अगर अरबाज इस केस में गवाह बन जाते हैं तो उनके साथ नरमी बरती जाएगी। हालांकि ठाणे पुलिस अगर मुख्य आरोपी बुकी सोनू जालान पर मकोका लगाती है तो उससे जुड़े सारे लोगों पर मकोका लगाया जाएगा।
ऐसे में अगर अरबाज खान सरकारी गवाह बन जाते हैं तो उनके साथ इस केस में नरमी बरती जाएगी। साथ-साथ अरबाज ने यह भी कबूला कि पैसे नहीं चूकाने पर बुकी सोनू जालान उन्हें कॉल कर धमकाता था। पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगा कि अरबाज खान सट्टेबाजी के आदि हो चुके थे, इस बात को पूरा खान परिवार बखूबी जानता था।
फिलहाल पुलिस कार्रवाई पूरी हो चुकी है, थाने से बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए अरबाज ने पुलिस कार्रवाई में पूरी तरह साथ देने की बात कही। सूत्रों से यह भी पता चला कि आईपीएल 2018 में पूरे सीजन में बुकी सोनू जालान ने 500 करोड़ कमाए थे। चेन्नई-हैदराबाद के बीच हुए फाइनल में कमाई का यह आंकड़ा 10 करोड़ पार रहा था।
#FLASH: During interrogation actor Arbaaz Khan accepted that he had placed bets in IPL matches last year and had lost Rs 2.75 crore, say sources. pic.twitter.com/6pWkaEnlVQ
— ANI (@ANI) June 2, 2018
इसके पहले शनिवार सुबह 11 बजे अरबाज थाने क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे। यहीं उनसे सट्टेबाजी को लेकर पूछताछ जारी है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी प्रदीप शर्मा, अरबाज खान के साथ कमरे में मौजूद हैं। प्रदीप शर्मा के साथ दो और पुलिस अधिकारी अरबाज खान से पूछताछ करेंगे।
#WATCH: Actor-producer Arbaz Khan appears before Thane Anti-Extortion Cell, he was summoned in connection with probe of an IPL betting case. #Maharashtra pic.twitter.com/Yw5tmloxud
— ANI (@ANI) June 2, 2018
पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने से पहले सुबह 9.30 बजे अरबाज खान अपने बड़े भाई सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। क्राइम ब्रांच ठाणे में अरबाज के साथ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा और वकील भी मौजूद थे।
अरबाज को पुलिस के इन 17 सवालों का करना पड़ सकता है सामना
- आप सोनू जालान को कैसे जानते हो?
- सोनू और आपकी पहली मुलाकात कहां हुई थी?
- सोनू और आप कितनी बार एक-दूसरे से मिल चुके हो? जब आप दोनों की मुलाकात हुई तो वहां और कौन-कौन मौजूद था?
- आपके अलावा बॉलीवुड में सोनू को और किन-किन लोगों से जान-पहचान है?
- आपको कब पता लगा कि सोनू एक बुकी है?
- क्या आपको पता है कि सोनू के संबंध डी-कंपनी से है?
- आपने कितनी बार क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया?
- यह 3 करोड़ का क्या मामला है, जिसकी वजह से सोनू आपको ब्लैकमेल करता था?
- जो वीडियो हमारे पास है वह किस जगह का है?
- आपके अलावा और किस मामले में कौन-कौन लोग शामिल है?
- क्या सलमान को इस केस के बारे में पूरी जानकारी है?
- आपके परिवार में किस-किस को पता है कि आप सट्टेबाजी करते हैं?
- आपने अबतक कितने रुपए सट्टेबाजी में लगाए?
- दुबई में अपनी मुलाकात के बारे में विस्तार से बताएं।
- अंडरवर्ल्ड में और किन-किन लोगों को जानते हैं?
- क्या आपकी फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा इस्तेमाल होता है?
- आपने 'दबंग' और 'दबंग 2' का निर्माण किया। इन फिल्मों में किसका पैसा लगा?
आखिर क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पुलिस ने 15 मई को सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसके घर से एक डायरी मिली। डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी, कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डर के नाम मिले हैं।
सोनू जालान ने पुलिस को बताया है कि अरबाज उससे सट्टे में 2.80 करोड़ रुपए हार गए। एक्टर पर उसकी लेनदारी बन रही थी और पैसा वसूलने के लिए एक्टर को धमकाया भी। जानकारी के अनुसार, पहले सिर्फ अरबाज से पूछताछ की जाएगी। फिर उसका सोनू से आमना-सामना कराया जाएगा।