{"_id":"60b217998ebc3ee42e232dd8","slug":"aravinda-de-silva-to-sri-lanka-players-start-winning-games-rather-than-complaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर भड़के डिसिल्वा, कहा- शिकायत करने की बजाय मैच जीतने पर ध्यान दो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर भड़के डिसिल्वा, कहा- शिकायत करने की बजाय मैच जीतने पर ध्यान दो
Sat, 29 May 2021 03:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 May 2021 03:59 PM IST
सार
अरविंद डिसिल्वा ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध को खिलाड़ियों द्वारा खारिज किया जाना अनुचित है क्योंकि शीर्ष टीमों के खिलाफ श्रृंखलाएं जीतने पर बोर्ड अधिक राशि दे रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज अरविंद डिसिल्वा ने राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों से कहा है कि वे शिकायत करने की बजाय मैच जीतने पर ध्यान दें। उन्होंने अपनी अध्यक्षता वाली समिति द्वारा प्रस्तावित खिलाड़ियों के सालाना अनुबंध को भी सही ठहराया है।
विज्ञापन
डिसिल्वा ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध को खिलाड़ियों द्वारा खारिज किया जाना अनुचित है क्योंकि शीर्ष टीमों के खिलाफ श्रृंखलायें जीतने पर बोर्ड अधिक राशि दे रहा है। उन्होंने कहा, 'यह गलत है कि हमारे खिलाड़ी अनुबंध को खारिज कर रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि उन्हें शिकायतें करने की बजाय अच्छा खेलने और श्रृंखलाएं जीतने पर फोकस करना चाहिए।' उन्होंने 'डेली न्यूज' से कहा, 'सकारात्मक रवैये से उन्हें अधिक फायदा होगा जैसे क्षेत्र की दूसरी टीमों को होता है।'
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनके 24 क्रिकेटरों को चार वर्गों में अनुबंध की पेशकश की गई है और इसे मंजूर करने के लिए तीन जून तक की समय सीमा है। इसमें ए श्रेणी में छह ही क्रिकेटर हैं, जिनका सालाना वेतन 70000 से एक लाख डॉलर के बीच है। बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा को सर्वाधिक एक लाख डॉलर का अनुबंध दिया गया है जबकि बाकी सभी के 70 से 80 हजार डॉलर के बीच हैं।
विज्ञापन