फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   anushka sharma replies to rohit's post marriage advice to kohli

रोहित की सलाह पर जब कोहली ने नहीं दिया कोई जवाब तो अनुष्का आईं फ्रंटफुट पर

Fri, 15 Dec 2017 09:26 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma replies to rohit's post marriage advice to kohli
विराट-अनुष्का - फोटो : File
एक तरफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अपनी नई पारी में व्यस्त हैं, वहीं उनकी गैर-मौजदगी में टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने श्रीलंका के साथ खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मैच में अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया। 
विज्ञापन


रोहित ने 208 रन की पारी खेलने से दो दिन पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शादी की बधाई दी थी। रोहित ने ट्विटर पर लिखा था, 'तुम दोनों को शादी मुबारक हो! विराट कोहली मैं तुम्हारे साथ हज्बंड हैंडबुक शेयर करूंगा। अनुष्का शर्मा, सरनेम कायम रखना।'
विज्ञापन

 



हालांकि रोहित के इस ट्वविट का कोहली ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन अनुष्का ने जवाब देते हुए लिखा,  'हाहाहा शुर्किया रोहित! और शानदार पारी के लिए आपको बधाई।' 
 



बता दें कि कोहली और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली है और फिलहार हनीमून के लिए रोम में हैं। 

  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed