{"_id":"5a1675374f1c1b4c528b516f","slug":"anurag-thakur-says-bcci-lost-reputation-and-money-at-international-level","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर बोले- बीसीसीआई की साख पर लगा बट्टा, रुपयों का हुआ बड़ा नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनुराग ठाकुर बोले- बीसीसीआई की साख पर लगा बट्टा, रुपयों का हुआ बड़ा नुकसान
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए। ठाकुर का मानना है कि सीओए की नियुक्ति से बीसीसीआई की साख और स्वशासन पर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
ठाकुर ने एएनआई से कहा, 'यह वो बीसीसीआई नहीं है, जो एक साल पहले होता था।' उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'बोर्ड ने अपनी साख गंवाई है और इंटरनेशनल स्तर पर राजस्व में भी नुकसान झेला है।'
विज्ञापन
ठाकुर ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से समय आ गया है जब बैठकर यह पता किया जाए कि लोढा समिति की सिफारिशों से बीसीसीआई ने कुछ हासिल भी किया या सिर्फ नुकसान झेला है।'
विज्ञापन
ठाकुर ने बीसीसीआई में अपने समय को याद करते हुए कहा कि मेरी अध्यक्षता में बीसीसीआई ने लोढा समिति की करीब 90 प्रतिशत सिफारिशें स्वीकार की थी। मगर मेरे जाने के बाद कोई सिफारिश स्वीकार नहीं की गई।
ये भी पढ़ें: 'लोढ़ा समिति की रिपोर्ट ने क्रिकेट का पूरी तरह कर दिया बंटाधार'
उन्होंने कहा, '1 अक्टूबर 2016 को हमने करीब 90 प्रतिशत सिफारिशें स्वीकार की, लेकिन पिछले 11 महीनों में एक भी सिफारिश स्वीकार नहीं की गयी। दुर्भाग्यवश पिछले 11 महीनों में मुझे और अजय शिर्के को हटाने के बावजूद कुछ नहीं बदला।'
बीसीसीआई और सीओए के बीच हितों राय के संघर्ष पर ठाकुर ने कहा, 'खेल प्रेमियों को यह बताना होगा कि बीसीसीआई को उसके चयनित अधिकारी चलाए या फिर सीओए। सीओए की भूमिका और अधिकार क्या है और इससे हमें क्या फायदा मिल रहा है? आपके पास दो पॉवर सेंटर नहीं हो सकते। बोर्ड में रहकर आपके दो अलग-अलग विचार नहीं हो सकते।'