फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anuj Rawat Story Who is Anuj rawat why RCB bought him for 3.4 crore

Anuj Rawat Story: कौन हैं अनुज रावत, क्यों हो रही पंत से तुलना, उन पर आरसीबी ने क्यों लगाया बड़ा दांव?

Sun, 10 Apr 2022 08:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Apr 2022 08:32 PM IST
सार

अनुज रावत की कहानी बहुत हद तक ऋषभ पंत से मिलती है। पंत की तरह वो भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं, लेकिन क्रिकेट के लिए वो शहर बदलकर दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने कमाल किया और अब आईपीएल में अपना नाम बना रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Anuj Rawat Story Who is Anuj rawat why RCB bought him for 3.4 crore
अनुज रावत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में मुंबई की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। चौथे मैच में मुंबई की हार में सबसे बड़ा योगदान आरसीबी के ओपनिंग बल्लेबाज अनुज रावत का था। रावत ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 47 गेंद पर 66 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और छह छक्के शामिल थे। उन्होंने पहले विकेट के लिए डुप्लेसिस के साथ 50 और दूसरे विकेट के लिए विराट के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी की। इसके बाद वो रन आउट हो गए। 
विज्ञापन


अनुज की इस पारी के बाद हर आईपीएल फैन उनके बारे में जानना चाहता है। यहां हम बता रहे हैं कि अनुज रावत कौन हैं, उनकी कहानी पंत से कितनी मिलती है और आरसीबी ने उन पर इतना बड़ा दांव क्यों लगाया था। 
विज्ञापन

कौन हैं अनुज रावत?
अनुज रावत पिछले तीन सीजन से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन इस साल ही उन्हें सही तरीके से खुद को साबित करने का मौका मिला है। उनकी कहानी बहुत हद तक ऋषभ पंत से मिलती है। वो भी पंत की तरह एक आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो उत्तराखंड से आते हैं। क्रिकेट के लिए अनुज भी पंत की तरह दिल्ली आ गए थे। वो मूल रूप से नैनिताल के रामनगर के रहने वाले हैं। वो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं और पहली गेंद से ही उन्हें बड़े शॉट खेलना पसंद है। 

बैंगलोर ने क्यों पंत पर लगाया बड़ा दांव
रावत ने 17 साल की उम्र में ही दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना शुरू कर दिया था। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने पांच पारियों में 15 चौके और 10 छक्के लगाकर प्रभावित किया था। वहीं 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 58.33 और 108.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वो दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे। 

आरसीबी की टीम को एक ऐसे बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत थी, जो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर सके। इसी वजह से अनुज रावत पर बड़ा दांव लगाया गया। 

2017-18 में किया था कमाल
रणजी ट्रॉफी 2017-18 में रावत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने पहले दो रणजी मैचों में अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद मध्यप्रदेश के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। उनकी टीम 36 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद रावत ने 134 रन बनाए और अपनी टीम को बड़ी बढ़त दिलाई। इसका नतीजा यह रहा कि उनकी टीम नौ विकेट से यह मैच जीती। 

10 साल की उम्र में आ गए थे रामनगर
रामनगर में जन्म लेने वाले अनुज 10 साल की उम्र में दिल्ली आ गए थे। उनके पिता किसान हैं और उनकी माता घर के कामकाज करती हैं। जब उन्होंने अपने पिता को बताया कि वो क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो उन्हें दिल्ली भेजा दिया गया। क्योंकि नैनिताल में क्रिकेट सीखने के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। कुछ साल बाद 2016-17 में अनुज को दिल्ली की अंडर-19 टीम में मौका मिला और अगले सीजन में उन्होंने रणजी में भी पहला मैच खेला। इसके बाद उन्हें भारत की अंडर 19 टीम में भी जगह मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed