फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anshul Kamboj added to India squad for the Test series against England as cover for the injured Arshdeep Singh

IND vs ENG: सीएसके के इस गेंदबाज को भारतीय टीम में किया गया शामिल, चोटिल अर्शदीप के कवर के तौर पर बुलाए गए

Sun, 20 Jul 2025 09:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 09:37 AM IST
सार

अर्शदीप का चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध होना मुश्किल माना जा रहा है। भारतीय टीम शनिवार को मैनचेस्टर पहुंची थी। इससे पहले टीम के सदस्यों ने बेकेनहैम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Anshul Kamboj added to India squad for the Test series against England as cover for the injured Arshdeep Singh
अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। टीम प्रबंधन ने चोटिल अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर कंबोज को टीम में जगह दी है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। 
विज्ञापन

अर्शदीप को अब तक नहीं मिल सका है मौका
अर्शदीप सिंह को अब तक खेले गए तीन मैचों में प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था। भारत इस सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रहा है। अर्शदीप को हाल ही में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कंबोज को अर्शदीप के कवर के तौर पर बुलाया गया है। कंबोज भारत ए टीम का हिस्सा थे जिन्होंने सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक मैच खेला था। कंबोज ने इन मैचों में पांच विकेट लिए थे और दूसरे मैच में अर्धशतक भी लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए खेले थे कंबोज 
कंबोज आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले थे और उन्हें मेगा नीलामी में 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। कंबोज ने आईपीएल में आठ मैचों में आठ विकेट लिए थे। हरियाणा का यह तेज गेंदबाज उस वक्त सुर्खियों में आया जब उन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। कंबोज रणजी ट्रॉफी इतिहास के तीसरे गेंदबाज बने थे जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 2024-25 सीजन में केरल के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल की थी। 
विज्ञापन

अर्शदीप का चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध होना मुश्किल माना जा रहा है। भारतीय टीम शनिवार को मैनचेस्टर पहुंची थी। इससे पहले टीम के सदस्यों ने बेकेनहैम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को कार्यभार प्रबंध के कारण अगर आराम दिया जाता तो अर्शदीप के लिए मौका बन सकता था। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत बुमराह, सिराज और आकाश दीप की तेज गेंदबाज तिकड़ी के साथ उतरा था। 

बुमराह-आकाश दीप को लेकर स्पष्ट नहीं स्थिति
इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं है कि बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। मालूम हो कि बुमराह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह इस सीरीज में तीन मैच ही खेलेंगे। उन्होंने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था, जबकि बर्मिंघम में हुए दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था। बुमराह तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में शामिल थे और अब देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें अगले मैच में चुना जाता है या नहीं। दूसरी ओर, आकाश दीप में ग्रोइन चोट से जूझ रहे हैं और उनकी उपलब्धता को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। सिराज ने अब तक तीनों मैच में हिस्सा लिया है, इसलिए यह भी देखना होगा कि टीम प्रबंधन उन्हें आराम देता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed