{"_id":"5d73f9f18ebc3e93da786f98","slug":"anil-kumble-wants-proper-send-off-for-mahendra-singh-dhoni-but-unsure-about-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के टीम में चयन और संन्यास पर कुंबले ने कहा- वो उचित विदाई के हकदार हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के टीम में चयन और संन्यास पर कुंबले ने कहा- वो उचित विदाई के हकदार हैं
Sun, 08 Sep 2019 07:46 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
कुंबले-धोनी
- फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कहा कि इस बात का ‘पक्का यकीन’ नहीं है कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा टीम में जगह पाने के दावेदार हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं को उनके भविष्य को लेकर चर्चा करनी चाहिए। कुंबले का मानना है कि क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए धोनी उचित विदाई के हकदार हैं और इसके लिए चयनकर्ताओं को उनसे बात करना चाहिए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का भविष्य चर्चा का विषय है और चयनकर्ताओं ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए है कि वे आगे की सोच रहे है। कुंबले ने धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि पंत ने निश्चित रूप से विकेट कीपर-बल्लेबाज के रूप में मजबूत दावा पेश किया है। खासकर टी 20 प्रारूप में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में धोनी से बातचीत करना जरूरी है। वह अच्छी विदायी का हकदार हैं और आपको उनसे बात करनी चाहिए।’
विज्ञापन
कुंबले चाहते हैं कि चयनकर्ता अगले कुछ महीनों में भविष्य को लेकर स्थिति साफ करें। उन्होंने कहा, ‘टीम की खातिर, चयनकर्ताओं को योजनाओं को लेकर चर्चा करना चाहिए, क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि इसके बारे में सही से बताया जाए। अगर चयनकर्ताओं का मानना है कि धोनी टी20 विश्व कप के योजना में फिट बैठते हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें हर मैच में खेलना चाहिए।’
विज्ञापन
कुंबले ने कहा, ‘अगर ऐसा नहीं है तक चयनकर्ताओं को उनकी विदायी के बारे में चर्चा करना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें अगले दो महीने में ऐसा करना चाहिए।’