{"_id":"577e08704f1c1b646d7f9fc7","slug":"anil-kumble-shares-selfie-with-team-from-st-kitts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया पहुंची वेस्टइंडीज, कुंबले ने शेयर की सेल्फी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया पहुंची वेस्टइंडीज, कुंबले ने शेयर की सेल्फी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Jul 2016 03:39 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज पहुंच गई है। टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के सेंट किट्स से सेल्फी शेयर की है। टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा करीब डेढ महीने का है, जिसमें टीम को चार टेस्ट मैच खेलने हैं।
पहला टेस्ट 21 जुलाई से सेंट किट्स में ही खेला जाएगा। कुबंले ने यह तस्वीर एयरपोर्ट से ही क्लिक कर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की। इस तस्वीर में कुंबले के साथ चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल और उमेश यादव भी नजर आ रहे हैं। लंबी फ्लाइट के बाद खिलाड़ी मुस्कुराते नजर आए।
वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले कुंबले ने ट्विटर पर ही फैंस के सवालों के जवाब दिए थे। उसमें एक सवाल यह भी था कि क्या फोटोग्राफी के शौकीन कुंबले इस दौरे की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करेंगे। लगता है कि इस तस्वीर को अपने अकाउंट पर डाल कर कुंबले ने जवाब दे दिया है। उम्मीद करते हैं कि वो आगे भी हमको निराश नहीं करेंगे।

Reached St. Kitts...long flight..@cheteshwar1 @klrahul11 @y_umesh Tour begins @BCCI pic.twitter.com/l2aEpOFSqp
— Anil Kumble (@anilkumble1074) 6 July 2016
Trending Videos
बीसीसीआई ने भी ट्वीट की तस्वीरें
बीसीसीआई ने भी खबर की पुष्टी करते हुए तस्वीर ट्वीट की। तस्वीर में पूरी टीम नए कोच अनिल कुंबले के साथ नजर आ रही है। कुंबले भी टीम के साथ बेहतर तालमेल बिठाना चाहेंगे।
हालांकि टीम इंडिया की मौज-मस्ती कभी कम नहीं होती। इस तस्वीर में मजे करते हुए नजर आ रहे हैं सौराष्ट्र के दोनो खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जड़ेजा।
The Indian Cricket Team has reached Gatwick Airport. Next destination St. Kitts. #WIvIND #TeamIndia pic.twitter.com/MRoN7lZLm8
— BCCI (@BCCI) 6 July 2016
हालांकि टीम इंडिया की मौज-मस्ती कभी कम नहीं होती। इस तस्वीर में मजे करते हुए नजर आ रहे हैं सौराष्ट्र के दोनो खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जड़ेजा।
A long travel journey hasn't curtailed spirits of @cheteshwar1 and @imjadeja as #TeamIndia arrives in St. Kitts pic.twitter.com/8gqcIWLArW
— BCCI (@BCCI) 6 July 2016