{"_id":"5d4d8b6a8ebc3e6d121503f4","slug":"anil-kumble-says-every-professional-has-conflicts-on-conflict-of-interest-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ पर अंगुली उठते ही सामने आए 'जम्बो', नोटिस पर सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ पर अंगुली उठते ही सामने आए 'जम्बो', नोटिस पर सुनाई खरी-खरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 09 Aug 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुंबले और द्रविड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के 'द वाल' कहे जाने वाले पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को 'हितों के टकराव' के मामले में मिले नोटिस पर टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने भी शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ इस तहर के हितों के टकराव होते हैं लेकिन इससे ज्यादा अहम यह है कि इसे किस तरह से संभाला जाता है और कैसे इनका सामना किया जाता है।
2 of 5
कुंबले और द्रविड
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंबले ने संवाददाताओं से कहा, 'मुझे लगता है कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ हितों के टकराव होते हैं। आप कैसे उनका सामना करते हैं, आप किस तरह उसमें शामिल होते हैं, यह काफी अहम रहता है। जब लोगों को पता चलता है कि आप किसी भी पेशे में किस तरह से शामिल हैं, तो मुझे नहीं लगता कि किसी तरह के हितों के टकराव का मामला बनता है।'
3 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
बता दें कि द्रविड़ बीसीसीआई के लोकपाल जस्टिस डीके जैन ने नोटिस जारी किया है। द्रविड़ को इस नोटिस का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय मिला है। द्रविड़ पर आरोप लगाने वाले गुप्ता के अनुसार, राहुल द्रविड़ वर्तमान में नेशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के निदेशक भी हैं और वह इंडिया सीमेंट्स ग्रुप के उपाध्यक्ष भी हैं। इंडिया सीमेंट्स ग्रुप आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
कुंबले ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर क्रिकेटर को हितों के टकराव जैसे मामलों से गुजरना पड़ता है। बहुत कम ही ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत के लिए खेले हैं और उनमें से आधे ही जीवित हैं। इसलिए केवल वही इस खेल में योगदान देते हैं। यदि आप उन्हें भी इस तरह के मामलों में शामिल करेंगे तो मुझे लगता है कि किसी और को ही क्रिकेट के योगदान के लिए देखना होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Sourav Ganguly-Vvs Laxman-Sachin Tendulkar
- फोटो : social Media
गौरतलब है कि संजय गुप्ता इसी प्रकार के आरोप पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर पर भी लगा चुके हैं। ये दोनों पूर्व खिलाड़ी क्रिकेट अडवाइजरी कमिटी (कैक) के भी सदस्य थे और आईपीएल फ्रैंचाइजी के मेंटॉर भी थे। लक्ष्मण सनराइजर्स हैदराबाद और सचिन मुंबई इंडियंस के मेंटॉर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।