फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble episode and lack of time behind Ramachandra Guha resignation

रामचंद्र गुहा के इस्तीफे की असली वजह हैं अनिल कुंबले!

Thu, 01 Jun 2017 03:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 01 Jun 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumble episode and lack of time behind Ramachandra Guha resignation
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
विख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन समिति (सीओए) से इस्तीफा दे दिया। मगर कुछ लोग उनके इस्तीफे को अनिल कुंबले से जोड़ कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुहा के इस्तीफे के बाद से सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीओए पूरी तरह हैरान है। गुहा ने सुप्रीम कोर्ट को भी इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


सीओए के एक अन्य सदस्य ने कहा कि गुहा ने समिति में किसी से भी इस विषय में विमर्श नहीं किया। उन्हें भी गुहा के इस्तीफे की जानकारी उन्हें मीडिया से ही मिली। उन्होंने अध्यक्ष विनोद राय को भी इस बाबत खबर दी। बताया जा रहा है कि अपने शोध कार्यों में व्यस्त गुहा सीओए की आधी बैठकों में भी शामिल न हो सके।
विज्ञापन


साथ ही बताया जा रहा है कि गुहा मौजूदा कोच अनिल कुंबले को लेकर चल रही अटकलों से भी वो खासा नाराज थे। बतौर कोच कुंबले का भविष्य संशय में है। साथ ही मीडिया में कुंबले और कप्तान कोहली के बीच दरार की खबरें भी जोरों पर हैं। साथ ही रामचंद्र गुहा, विनोद राय या विक्रम लिमाय ने बीसीसीआई से एक भी पैसा नहीं लिया है। हालांकि, इनके पास प्रति कार्यशील दिन 1 लाख रुपये लेने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल के आलोचक हैं रामचंद्र गुहा

Anil Kumble episode and lack of time behind Ramachandra Guha resignation
रामचंद्र गुहा - फोटो : Outlook
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुहा क्रिकेट के बारे में काफी कुछ जानते हैं। मगर क्रिकेट प्रशासन और परिचालन अलग बात है। सीओए में विनोद राय और विक्रम लिमाय ज्यादा कार्य देख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गुहा कुंबले के नजदीकी हैं। साथ ही गुहा ही ज्यादा सैलरी की मांग करने के पीछे असली कारण हैं।

बोर्ड अधिकारी ने बताया, "यह सच है कि कुंबले ने अपनी इच्छा से ज्यादा पैसे की मांग नहीं की। वो सीओए के सामने प्रेजेंटेशन दे रहे थे। मगर इसके असली बीज बीसीसीआई के सालाना अवार्ड समारोह में बो दिए गए थे।" गुहा क्रिकेटरों की पैसे बढ़ाने के पक्षधर थे मगर उन्हें फीसदी के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। गुहा आईपीएल के बड़े आलोचक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed