फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble can become the head coach of Team India after T20 World Cup will Virat Kohli troubles increase

वापसी: टी20 विश्वकप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं अनिल कुंबले, बढ़ेंगी कोहली की मुश्किलें?

Sat, 18 Sep 2021 08:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 18 Sep 2021 08:56 AM IST
सार

टी-20 विश्व के बाद रवि शास्त्री का हेड कोच के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अऩिल कुंबले को टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Anil Kumble can become the head coach of Team India after T20 World Cup will Virat Kohli troubles increase
अनिल कुंबले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल सामाप्त हो जाएगा। इसके बाद बीसीसीआई को नए कोच की तलाश है। ऐसा कहा जा रहा कि टीम इंडिया के पूर्व कोच रहे अनिल कुंबले की एक बार फिर वापसी हो सकती है। खबरों के मुताबिक कुंबले ने मुख्य कोच बनने के लिए अपनी सहमति प्रकट की है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से एक सूत्र ने  बात करते हुए कहा, यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अनिल कुंबले ने मुख्य कोच के रूप में अपने पहले कार्यकाल में बेहतर काम किया था। अब यह पूर्व कप्तान कुंबले पर निर्भर करता है कि वह दूसरी बार टीम इंडिया के कोच बनेंगे या नहीं। 
विज्ञापन


2017 में कुबले ने मुख्य कोच पद से दिया था इस्तीफा

अनिल कुंबले ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय ऐसी कई खबरें आई थीं कि कप्तान विराट और कोच कंबले के बीच अनबन है। जिसके बाद बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाया था। अब टी-20 विश्व कप 2021 के बाद रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंबले के कार्यकाल में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा था भारत 

साल 2016 में अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। उनके रहते टीम इंडिया 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अगर कुंबले की बात की जाए तो वह मौजूदा समय में आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने कुंबले से संपर्क करने से पहले श्रीलंका के महेला जयवर्धने से संपर्क किया था। 

कोहली टी-20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ने का कर चुके हैं एलान

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय से कप्तानी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। विराट और शास्त्री की जुगलबंदी जगजाहिर है। जब 2017 में शास्त्री को भारत का हेड कोच बनाया गया तो उसका समर्थन विराट कोहली ने भी किया था। 


टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री दे सकते हैं पद से इस्तीफा

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। गार्जियन के दिए साक्षात्कार में शास्त्री ने कहा था कि मैं सब कुछ हासिल कर चुका हूं, टेस्ट रैंक में भारत का लंबे समय तक नंबर एक पर रहना, दो बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना, इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतना, एक कोच के तौर पर यह मेरे लिेए बहुत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed