फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble anointed as Coach of the Year

शास्त्री नहीं 'जम्बो' हैं टीम इंडिया के बेस्ट कोच, मिला बड़ा सम्मान

Tue, 27 Feb 2018 04:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumble anointed as Coach of the Year
Anil Kumble

टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने कप्तान विराट कोहली से अनबन के चलते कोच पद से इस्तीफा दिया था। करीब एक साल गुजर जाने के बाद अब इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को बेस्ट कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अनिल कुंबले टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति हैं।

विज्ञापन


पूर्व लेग स्पिनर स्पनिर अनिल कुंबले के नेतृत्व में टीम इंडिया ने न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि विदेशी पिचों पर भी मेजबानों को धूल चटाई। 2017 में उनकी उपलब्धियों के आधार पर महिंद्रा स्कॉर्पियो टाइम्स ऑफ इंडिया की तरफ से उन्हें बेस्ट हैड कोच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


अनिल कुंबले के नेतृत्व में मैन इन ब्लू का साल 2017 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया ने कुल 16 मैच खेले थे, जिसमें से 10 जीते। इसके अलावा 5 हार के साथ एक मैच ड्रॉ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kumble anointed as Coach of the Year
अनिल कुुंबले - फोटो : The indian express

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में शर्मनाक हार के बाद उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी। इसके अलावा हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जीत दर्ज की थी।

इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लंबे समय के बाद युवराज सिंह की वापसी भी कुंबले के दौर में हुई थी। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी टीम इंडिया इन्हीं के नेतृत्व में पहुंची थी। हालांकि मेगा टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed