फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anil Kumble and Virat Kohli propose big hike with BCCI CoA

अनिल कुंबले और विराट कोहली ने बीसीसीआई से की मोटी रकम की मांग

Tue, 23 May 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Tue, 23 May 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
Anil Kumble and Virat Kohli propose big hike with BCCI CoA
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से बड़े बदलाव की मांग की है। यदि दोनों कोच और कप्तान की चली, तो टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस मांग की आपूर्ति के बाद टीम इंडिया संभवत: विश्व की सबसे ज्यादा कमाने वाली क्रिकेट टीम बन जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को कुंबले और कोहली ने बीसीसीआई अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों की सैलरी में बहुत बड़ी वृद्धि की मांग की। इस मामले पर प्रशासन समिति (सीओए) ने विराट कोहली और अनिल कुंबले से अलग से बातचीत की। दोनों ने कहा कि टेस्ट में शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग ब्रैकेट में रखा जाए। कुंबले ने नए सैलरी स्ट्रक्चर पर प्रेजेंटेशन भी दी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईपीएल में सिर्फ डेढ़ महीना खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलती है, जबकि कुछ खिलाड़ी टेस्ट मैच में जी-तोड़ मेहनत करते हैं, मगर आईपीएल में नहीं बित पाते। बता दें इस बैट में सीओए के अलावा बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी, एक्टिंग सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनुराग चौधरी भी शामिल थे। कोहली इस बैठक में वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट से ज्यादा है कुंबले की सैलरी!

Anil Kumble and Virat Kohli propose big hike with BCCI CoA
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
बताजा जा रहा है कि कुंबले ने अपने लिए 7.5 करोड़ रुपये की सैलरी की मांग की है। साथ ही उन्होंने ए-ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए मौजूदा दर से 150 फीसदी अधिक 5 करोड़ रुपये प्रति साल की मांग की है। अभी ए-ग्रेड खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये सालाना मिलता है। संभव है कि सीओए 5 की जगह 10 करोड़ रुपये सालाना देने पर भी विचार कर सकता है।

बीसीसीआई बी-ग्रे़ड में खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये और सी-ग्रेड में 50 लाख रुपये सालाना देता है। अभी कुंबले को 6.25 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिलती है। इस मामले में गेंद अब बोर्ड और सीओए के पाले में है। इसके अलावा संभव है कि घरेलू क्रिकेट के खिलाड़ियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।

इस मांग का उठना इसलिए भी जायज है कि चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी टेस्ट में जबरदस्त खेल दिखाने बाद भी सिर्फ 2 करोड़ रुपये पाते हैं, जबकि पवन नेगी जैसे खिलाड़ी, बिना रणजी क्रिकेट खेले 45 दिनों में ही 8.5 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। इस दिशा में सुधार की बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed