{"_id":"59ce16f84f1c1bc0538b4eed","slug":"angry-dhoni-gives-axar-patel-stare-for-poor-fielding-in-fourth-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षर पटेल पर भड़क गए एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अक्षर पटेल पर भड़क गए एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 29 Sep 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए चौथे वन-डे के दौरान अपने टीम के साथी अक्षर पटेल पर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर डेविड वार्नर (124) और आरोन फिंच (94) की शानदार पारियों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना सकी और 21 रन से मुकाबला गंवा बैठी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान अंतिम ओवरों में धोनी को अक्षर पटेल पर गुस्सा निकालते हुए देखा गया। मोहम्मद शमी द्वारा डाली गेंद ट्रेविस हेड के घुटने पर जाकर लगी। टीम इंडिया ने LBW की जोरदार अपील की। हालांकि, गेंद थर्डमैन की दिशा में गई। कंगारू बल्लेबाजों ने तेजी से दो रन दौड़ लिए।
विज्ञापन
— CricGif (@CricGif17) September 28, 2017
धोनी के बाद कोहली के भी एक्सप्रेशंस देखने लायक रहे
एमएस धोनी
- फोटो : SELF
थर्डमैन पर मुस्तैद अक्षर पटेल गेंद पकड़ने के लिए धीरे आए, जिससे धोनी काफी निराश हुए। उन्होंने गेंद पकड़ने के बाद अक्षर को गुस्से में देखा और तेजी से बॉल पर आने का इशारा किया। धोनी के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली भी काफी गुस्से में नजर आए।
धोनी ने अक्षर पटेल को घूरकर देखा। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बता दें कि पटेल इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बने। 23 वर्षीय पटेल ने 10 ओवर के अपने कोटे में 66 रन खर्च करके एक भी सफलता हासिल नहीं की। वहीं बल्ले से भी उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा और वो सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त पर है। सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच रविवार को नागपुर में खेला जाएगा।