फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   angelo mathews ruled out of the t20 series against team india due to hamstring injury

INDvSL: श्रीलंका को लगा जोरदार झटका, प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण हुआ बाहर

Sat, 23 Dec 2017 09:14 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 23 Dec 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
angelo mathews ruled out of the t20 series against team india due to hamstring injury
एंजेलो मैथ्यूज

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज शुक्रवार को टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में चोटिल होकर मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। मैथ्यूज को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई, जिसकी वजह से वो बल्लेबाजी करने भी नहीं आए।

विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड सबसे तेज शतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 17.2 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन बना सकी। उसे ऑलआउट माना गया क्योंकि चोट से परेशान मैथ्यूज बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय पारी के 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यूज को चोट लगी। वो अपने रनअप नहीं ले सके व हैमस्ट्रिंग में दर्द की शिकायत की। लंका के फिजियो तुरंत ही मैथ्यूज को बाहर ले गए और उनका ओवर अकिला धनंजय ने पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा ने पुष्टि कर दी कि 30 वर्षीय मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग में चोट की वजह से मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं।


हालांकि, मैथ्यूज की तीसरे टी20 मैच में कमी शायद ही खले क्योंकि मौजूदा सीरीज का नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में आ चुका है। मगर, श्रीलंका के लिए मैथ्यूज की चोट चिंता का विषय है क्योंकि पिछले कुछ समय से वो इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में ही गेंदबाजी करना शुरू की थी। 

बता दें कि दूसरे टी20 में चोटिल होने से पहले मैथ्यूज ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 14 गेंदों में 16 रन खर्च किए थे जबकि अन्य श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed