फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Andrew Flintoff takes a dig at Amitabh Bachchan for his old tweet on Joe Root

विदेशी क्रिकेटर ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, बिग बी के साथ खड़े देशवासी

Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Andrew Flintoff takes a dig at Amitabh Bachchan for his old tweet on Joe Root
एंड्र्यू फ्लिंटॉफ ,अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्र्यू फ्लिंटॉफ ने सोशल मीडिया पर बिग बी अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाया है। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के पांच साल पुराने ट्वीट को खोजकर उस पर रिप्लाई किया है। आइए बताते हैं आखिरी क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

जड़ से उखाड़ देंगे रूट को

बात 2016 की जब फ्लिंटॉफ ने टी-20 विश्व कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए तब कहा था कि, अगर विराट ऐसी ही बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं, तो वह जल्द ही जो रूट की तरह बेहतर बल्लेबाज बन जाएंगे। उनके इस ट्वीट पर अमिताभ ने फ्लिंटॉफ को तगड़ा जवाब दिया था।

बिग बी ने ट्वीट किया था, 'रूट कौन? जड़ से उखाड़ देंगे रूट को..!!!' वहीं, अब फ्लिंटॉफ ने चेन्नई टेस्ट में जो रूट के दोहरे शतक के बाद अमिताभ बच्चन को जवाब दिया है। फ्लिंटॉफ के इस ट्वीट पर भारतीय फैंस ने अपने-अपने तरीके से जवाब दिया है। 
 


  

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट ने करीब नौ घंटे तक की बल्लेबाजी

बता दें कि भीरत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में रूट ने करीब नौ घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 377 गेंदों में 19 चौके और दो छक्के की मदद से 218 रनकी बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ वह अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।
विज्ञापन

भारतीय फैंस का जवाब...



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed