{"_id":"61b73aa288ff6a6cba340ac1","slug":"andre-russel-played-blustring-innigs-in-bbl-after-his-bails-refused-to-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"BBL 2021: स्टंप्स पर गेंद लगी लेकिन नहीं गिरी बेल्स, फिर रसेल ने खेली 43 रन की बेहतरीन पारी, देखें Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BBL 2021: स्टंप्स पर गेंद लगी लेकिन नहीं गिरी बेल्स, फिर रसेल ने खेली 43 रन की बेहतरीन पारी, देखें Video
Mon, 13 Dec 2021 05:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 05:50 PM IST
सार
तनवीर सांघा की गेंद रसेल के जूते में लगने के बाद स्टंप्स पर लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी। इस वजह से रसेल आउट नहीं हुए और उन्होंने मेलबर्न स्टार्स को जीत दिला दी।
विज्ञापन
आंद्रे रसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को बिग बैश लीग के एक मैच में अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। इस लीग में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर्स के बीच हुए मुकाबले में एक गेंद स्टंप्स पर लगी, लेकिन बेल्स न गिरने के कारण कोई विकेट नहीं गिरा। बेल्स न गिरने का फायदा आंद्रे रसेल को मिला और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिला दी। रसेल ने इस मैच में 22 गेंद में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने इस पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया।
क्रिकेट के इतिहास में कई बार ऐसा हो चुका है, जब स्टंप्स पर गेंद लगने के बावजूद बेल्स नहीं गिरती हैं और बल्लेबाज को इसका फायदा मिलता है। बिग बैश लीग में ऐसा होने के बाद कुछ लोगों ने नियमों में बदलाव की मांग भी की है।
विज्ञापन
15वें ओवर में हुई घटना
मेलबर्न स्टार्स की पारी के 15वें ओवर में तनवीर सांघा गेंदबाजी कर रहे थे और आखिरी गेंद पर आंद्रे रसेल स्ट्राइक पर थे। रसेल ने इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगी और उनके जूते से जा टकराई। जूते से टकराने के बाद गेंद स्टंप्स पर भी लगी लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी। इस वजह से रसेल आउट नहीं हुए। इस समय वो 33 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद रसेल अपनी टीम को मैच जिताकर नाबाद वापस लौटे।
क्या है नियम
क्रिकेट के नियम के अनुसार जब तक बेल्स जमीन पर नहीं गिरती हैं, तब तक किसी बल्लेबाज को बोल्ड आउट नहीं दिया जा सकता। रन आउट और स्टंपिंग के मामले में भी यही नियम लागू होता है। कई बार ऐसा हो चुका है, जब गेंद स्टंप्स पर लगी है, लेकिन बेल्स न गिरने के कारण गेंदबाज को विकेट नहीं मिला है। ऐसे में कई बार नियमों में बदलाव की मांग भी की गई है।

That was a ROLLERCOASTER of an over for DreRuss #BBL11 pic.twitter.com/kobkADByEG
— KFC Big Bash League (@BBL) December 12, 2021