इंग्लैंड के लिए अच्छा रहा अभ्यास मैचः एंडरसन
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कहा कि हमारे दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए और दो ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान किया। मुझे लगता है कि हम टेस्ट मैचों में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे। कुक ने जबर्दस्त पारी खेली। आप उनसे ऐसी उम्मीद लगा सकते हैं। मैट प्रायर ने भी आखिरी दिन लाजवाब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।