फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   An emotional Farewell to Cricketer Phillip Hughes

थम नहीं रहे फिल ह्यूज की अंतिम विदाई पर आंखों से आंसू

Wed, 03 Dec 2014 02:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Dec 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
An emotional Farewell to Cricketer Phillip Hughes
क्रिकेटर फिल ह्यूज का बुधवार को उनके गृहनगर मैक्सविले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी इस अंतिम यात्रा में करीब 5 हजार लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में क्रिकेट के अलावा राजनीति और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री टोनी एबोट उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए दिवंगत क्रिकेटर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

फिल ह्यूज की मौत पिछले हफ्ते हो गई थी। एक घरेलू टूर्नामेंट में बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंदबाज सीन एबोट का बाउंसर उनके सिर से टकरा गया और इसके बाद वह कोमा में चले गए और गुरुवार को उनका निधन हो गया। अपने 26वें जन्मदिन से 3 दिन पहले अंतिम सांस लेने वाले ह्यूज ऑस्ट्रेलियाई टीम के उभरते क्रिकेटरों में शुमार थे। वह उन चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों टेस्ट, वनडे और टी-20 में खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन


ह्यूज के पैतृक शहर न्यू साउथ वेल्स के मैक्सविले हाईस्कूल में आयोजित किए गए अंतिम संस्कार में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली के अलावा टीम निदेशक रवि शास्त्री, कोच डंकन फ्लेचर और टीम मैनेजर अरशद अयूब भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सविले में मौजूद सभी की आंखें नम थी

An emotional Farewell to Cricketer Phillip Hughes
फिल ह्यूज की भावभीनी विदाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क के अलावा अन्य कई खिलाड़ी भी पहुंचे हैं। इनमें तेज गेंदबाज सीन एबोट भी शामिल हुए जिनकी गेंद पर ह्यूज की मौत हो गई।

पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर और महान बल्‍लेबाज ब्रायन लारा भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के यहां नहीं पहुंचने पर आलोचना की जा रही है। वैसे तेंदुलकर ने ट्विट करके इस क्रिकेटर को अपनी श्रद्धांजलि दी है।

माइकल क्लार्क के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के वर्तमान और पूर्व खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। अंतिम संस्कार में सभी क्रिकेटरों की आंखें नम थी। अपने साथी को अचानक खोने से दुखी क्लार्क, डेविड वॉर्नर, सीन एबोट, अस्टन एगर और शेन वॉटसन अपने आप को रोक नहीं पा रहे थे।

PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

An emotional Farewell to Cricketer Phillip Hughes
प्रधानमंत्री मोदी ने फिल ह्यूज की अंतिम यात्रा पर ट्विटर के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी।




राज्य सभा सांसद और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्‍लेबाज ने दिवंगत क्रिकेटर के साथ की एक तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed