फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amul join south africa cricket as a sponsor for india tour

भारतीय 'अमूल' बनी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की स्पांसर, इन दो टीमों के साथ भी जुड़ चुकी है कंपनी

Tue, 17 Sep 2019 11:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Sep 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
Amul join south africa cricket as a sponsor for india  tour
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आ चुकी है। वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में काफी बदलाव हुआ है। टीम के मैनेजमेंट से लेकर खिलाड़ियों और कप्तान तक सभी नए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत में तीन टी-20 मैच और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसमें धर्मशाला में होने वाला पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और अब उसे अपना दूसरा मैच मोहाली में खेलना है।
विज्ञापन


अब दूसरे मैच से पहले टीम में एक और बदलाव हुआ है, टीम को अब नया स्पांसर मिल गया है। भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारतीय दुग्ध उत्पादक कंपनी 'अमूल' स्पांसर करेगी। अमूल ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से नया करार किया है, जिसके तहत अब टीम की जर्सी पर अमूल का लोगो नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की अमूल डेयरी उत्पाद बनाने वाली दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी कंपनी है, जबकि यह भारत की सबसे बड़ी फूड कंपनी है। अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अमूल स्टैंडर्ड बैंक प्रोटियाज के साथ साझेदारी करेगा।
 

वहीं दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अमूल के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर की है और उसका मानना है कि इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम को उपमहाद्वीप में प्रशंसकों के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी। 

इस साझेदारी पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कमर्शियल अधिकारी कुगांड्री गोवेंडर ने कहा कि वे अमूल के आभारी हैं। वहीं, अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर (डेयरी ब्रांड) डॉ आर। एस। सोढ़ी ने कहा कि हमारी कंपनी दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़ने पर गर्व महसूस कर रही है।

बता दें कि इससे पहले अमूल न्यूजीलैंड और वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के साथ जुड़ चुकी है और उन्हें स्पांसर कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed