{"_id":"5c2995e6bdec2256b1109f69","slug":"amitabh-bachchan-wrote-poem-on-team-india-wins-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर लिखी कविता, 'टिम पेन पर कसा तंज'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर लिखी कविता, 'टिम पेन पर कसा तंज'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachachan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे मैच के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।
टीम इंडिया के इस सीरीज को सील करते ही न सिर्फ क्रिकेट दिग्गजों ने बल्कि बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी अनोखे अंदाज में टीम को बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, शाबाश टीम इंडिया, कोहली और बुमराह। छोड़ना मत।
इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कविता भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा,
'स्टम्प माइक पे पेन ने कोशिश करी अनेक,
किसी तरह भी ऋषभ पंत दें अपना विकेट फेंक;
बेबी सिटिंग का निमंत्रण पत्र, दिया उन्होंने उनको,
टेम्पररी कप्तान का पलट जवाब भारी पड़ गया उनको!'
इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, 'टीम इंडिया का शानदार प्रयास, 2-1 की बढ़त बनाई, जसप्रीत बुमराह ने जीत के सबसे बड़े हीरो रहे। निश्चित तौर पर आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक।'
3 of 4
anushka virat
वहीं, कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में भारतीय टीम की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके साथ ही अनुष्का ने मैच की एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ravi shastri
वहीं, टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने बधाइयों के लिए प्रशंसकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'समर्थन और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। अब सिडनी की बारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अगले साल तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।