फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amidst the news of divorce with Sania, Shoaib married for the third time, know how Social Media Reacted

Shoaib Malik Marriage: सानिया से तलाक की खबरों के बीच शोएब ने की तीसरी शादी, जानें लोगों की प्रतिक्रिया

Sat, 20 Jan 2024 06:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:30 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस ने सानिया के साथ सहानुभूति दिखाई है। एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि सानिया के लिए दुख हो रहा है। शोएब से शादी करने पर उन्हें भारत में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।

विज्ञापन
Amidst the news of divorce with Sania, Shoaib married for the third time, know how Social Media Reacted
शोएब मलिका और सना जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद के साथ शादी कर ली है। शोएब ने खुद सना के साथ फोटो शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। सना और शोएब ने एक पोस्ट में लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह। और हमने तुम्हारी जोड़ी बनायाई है।" इस तरह मिर्जा और मलिक के अलग होने की खबर की पुष्टि हुई। मलिक के मैनेजर ने भी मशहूर एक्ट्रेस के साथ क्रिकेटर की शादी की खबर की पुष्टि की है। शोएब की शादी ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।
विज्ञापन


फैंस सोच रहे थे कि क्या इस जोड़े ने सच में शादी कर ली है, या यह सिर्फ एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए फोटोशूट है। हालांकि, मलिक के मैनेजर की पुष्टि फैंस को निराश करने वाली चीज है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के फैंस ने सानिया के साथ सहानुभूति दिखाई है। एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि सानिया के लिए दुख हो रहा है। शोएब से शादी करने पर उन्हें भारत में काफी परेशानी उठानी पड़ी थी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shoaib Malik (@realshoaibmalik)

विज्ञापन
विज्ञापन
















सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, "तलाक कठिन है"।

मलिक और मिर्जा ने हाल ही में एक खास मौके का जश्न मनाया था। स्टार एथलीट के बेटे इजहान ने हाल ही में एक तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक जीता था। शोएब मलिक ने यह खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। इजहान के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी तैराकी प्रतियोगिता के बाद की तस्वीरें भी पोस्ट की गई थीं। इजहान का अकाउंट सानिया मिर्जा चलाती हैं। मिर्जा और मलिक 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। अक्तूबर 2018 में सानिया ने एक लड़के को जन्म दिया था, जिसका नाम इजहान मलिक है। 

सना एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने पहले गायक उमैर जसवाल से शादी की थी। दोनों ने 2020 में शादी की थी और जल्द ही अलग हो गए थे। उनके अलग होने के पीछे का कारण साफ नहीं है। सना एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। 30 वर्षीय अभिनेत्री ने 2012 में शहर-ए-जात के साथ अपने करियर की शुरुआत की और कई धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, उन्होंने पहली बार रोमांटिक ड्रामा खानी में मुख्य भूमिका निभाने के बाद ध्यान आकर्षित किया, जिसके लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड्स में नामांकन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed