फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   american tv show the big bang theory trolls indian cricketers

Video: अमेरिकी टीवी शो पर टीम इंडिया के क्रिकेटरों का उड़ाया मजाक

Mon, 13 Nov 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 13 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
american tv show the big bang theory trolls indian cricketers
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : ht
टीम इंडिया के क्रिकेटर्स अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया में फैंस बना रहे हैं, लेकिन अमेरिका के एक टीवी शो में उनका मजाक उड़ाया गया है। अमेरिकी टीवी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का मजाक बनाया गया है। टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस को यह रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल सीरीज के 11वें सीजन में भारतीय खगोलशास्त्री राजेश कोठरपापली (राज) की भूमिका निभा रहे स्टार कुणाल नय्यर ने अपने एक दोस्त हॉवर्ड वोलोविट्स के साथ मिलकर तीनों भारतीय खिलाड़ियों का जमकर मजाक उड़ाया है। इस सीरीज का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिकी निवासी राज अपने विदेशी दोस्त को क्रिकेट मैच दिखाने के लिए एक बार में लेकर जाता है। 
विज्ञापन


मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज़ आर अश्विन का परिचय देते हुए राज अपने दोस्त हॉवर्ड से कहता है कि ये रविचंद्रन अश्विन हैं। कमाल का है ये...वो हार्दिक पंड्या को भुवनेश्वर बना देता है। वहीं हॉवर्ड एक अमेरिकन होने के नाते और उनके निष्कर्ष से पता चलता है कि वे इस जेंटलमैन गेम के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं।  राज द्वारा तीनों खिलाड़ियों का नाम लेने के बाद हॉवर्ड जवाब देते हैं कि 'Wooah, wooah, wooah! कुछ अक्षर बाकी के बचे लोगों के लिए भी बचाओ।' हॉवर्ड के इस जवाब के बाद बैकग्राउंड में जोर-जोर से हंसी की आवाज सुनाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आपको बता दें कि क्रिकेट के संदर्भ में इस बातचीत का कोई मतलब नहीं है और यह केवल इसलिए कहा गया क्योंकि भारतीय लोगों के नामों के अक्षर काफी भारी होते हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इस प्रकार भारतीय क्रिकेटरों का मजाक उड़ाना कई लोगों को पसंद नहीं आया है। 

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सत्या नडेला के पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बिग बैंग थ्योरी में जिक्र किया गया। अश्विन यूएस मार्केट में छाए हुए हैं और तेजी से एक वैश्विक वस्तु बन गए हैं।' एक ने लिखा, 'इस बयान का यहां कोई मतलब नहीं निकलता है, लेकिन शुभकामनाएं अश्विन अब आप अमेरिका में भी स्टार बन गए हैं।'









 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed