Amarujala samvad 2023: बाइक चलाते समय क्रेजी हो जाते हैं 'कैप्टन कूल', वेंकटेश ने धोनी को लेकर किए खुलासे
Amarujala samvad 2023 : वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर धोनी के बाइक क्लेक्शन की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान से मिलने के वाकये को 'अमर उजाला संवाद पंजाब' के कार्यक्रम में विस्तार से बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यक्रम के दौरान वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि धोनी अपनी उपलब्धियों के परे एक बेहतरीन इंसान हैं। जब वह बिहार के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले खेलते थे और उस समय उनका जैसा व्यवहार था, उसी तरह का व्यवहार आज भी है। वह जमीन से जुड़े इंसान हैं। धोनी के गाड़ियों से प्रेम को वेंकटेश ने अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए क्रेजी हैं।
वेंकटेश से पूछा गया, ''महेंद्र सिंह धोनी के घर आप गए थे। उनके पास गाड़ियों का खजाना है। उनके साथ मिलने का अनुभव कैसा रहा?'' इस पर भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, "हमने अच्छा वक्त बिताया। मैं कहूंगा कि इतनी उपलब्धियों के बाद भी उनके जितना विनम्र कोई नहीं है। उनके जितनी उपलब्धियां किसी भारतीय क्रिकेटर के पास नहीं हैं। वे जमीन से जुड़े इंसान हैं।''
धोनी के पास गाड़ियों का म्यूजियम
वेंकटेश ने आगे कहा, ''2001 में धोनी बिहार से खेल रहे थे, मैं कर्नाटक से खेल रहा था। तब से अब तक धोनी वैसे ही हैं। उनके पास गाड़ियों का कलेक्शन नहीं, उसे म्यूजियम कहना चाहिए। जब मैं चेन्नई सुपरकिंग्स का कोच था। तब उन्हें बाइक मिली थी। वो ग्राउंड से होटल तक मुझे ले गए थे। मैं पीछे मुश्किल से बैठा था। वे बाइक्स को लेकर बहुत क्रेजी हैं।''
रांची में धोनी के घर (कैलाशपति) में एक बहुत बड़ा गैराज है, जहां वह अपनी सारी गाड़ियों को पार्क करते हैं। इस गैराज की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। वेंकटेश पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के साथ धोनी से मिलने रांची में उनके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज भी देखा और इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था।
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz