फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Amar Ujala exclusive Poll, Fans supported BCCI decision of making Rohit sharma ODI Captain

अमर उजाला पोल: रोहित शर्मा बने वनडे टीम के कप्तान, बीसीसीआई के फैसले पर ऐसा है जनता का मूड

Thu, 09 Dec 2021 09:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Dec 2021 09:52 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम में अब दो कप्तानों का युग शुरू हो चुका है। विराट कोहली जहां टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे तो वहीं सीमित ओवरों की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। 

विज्ञापन
Amar Ujala exclusive Poll, Fans supported BCCI decision of making Rohit sharma ODI Captain
रोहित-विराट - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम में अब दो कप्तानों का युग शुरू हो चुका है। विराट कोहली जहां टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे तो वहीं सीमित ओवरों की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया। रोहित आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एकदिवसीय श्रृंखला में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार इस फैसले के पीछे के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने इसे चयनकर्ताओं और बोर्ड का मिलकर लिया गया फैसला बताया। गांगुली ने कहा कि चयनकर्ताओं को लगा कि वाइट बॉल फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग कप्तान होना ठीक नहीं है।'
विज्ञापन


बोर्ड के इस फैसले पर क्रिकेट प्रशंसकों में भी कहीं खुशी है तो कई लोग हैरान हैं। हालांकि अमर उजाला द्वारा पूछे गए पोल में फैंस का मूड कुछ अलग दिखा। हमने अपनी वेबसाइट पर पूछा था कि 'टी-20 के बाद वन-डे में भी विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय टीम की कप्तानी दे दी गई है। क्या यह फैसला सही है?'
विज्ञापन
विज्ञापन




इस सवाल के जवाब में अधिकतर फैंस बीसीसीआई के फैसले का स्वागत करते दिखे। 82.36 फीसदी लोगों ने फैसले को सही बताया तो वहीं 17.64 फीसदी लोगों ने इससे असहमति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed