{"_id":"64a570e52efa3356730bae15","slug":"alzarri-joseph-and-jason-holder-returns-west-indies-leaving-odi-wc-matches-to-prepare-for-series-vs-india-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: विश्व कप छोड़ भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी में लगी वेस्टइंडीज टीम, दो दिग्गज खिलाड़ी देश लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: विश्व कप छोड़ भारत के खिलाफ सीरीज की तैयारी में लगी वेस्टइंडीज टीम, दो दिग्गज खिलाड़ी देश लौटे
Wed, 05 Jul 2023 07:02 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:02 PM IST
सार
भारत के खिलाफ तैयारी के लिए वेस्टइंडीज के दो तेज गेंदबाज अपने देश लौट चुके हैं। वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप से बाहर हो चुकी है, ऐसे में क्वालिफाइंग राउंड के बाकी मुकाबलों का इस टीम के लिए कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के दो अहम गेंदबाज भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए देश लौट चुके हैं। भारत को वेस्टइंडीज में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं। 12 जुलाई से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा और भारतीय टीम एक महीने लंबे दौरे के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है।
वहीं, वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल जिम्बाब्वे में वनडे विश्व कप 2023 का क्वालिफाइंग राउंड खेल रही है। यहां कैरिबियाई टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और स्कॉटलैंड के खिलाफ हार के साथ ही यह टीम भारत में होने वाले विश्व कप से बाहर हो चुकी है। वेस्टइंडीज को अभी भी ओमान और श्रीलंका के खिलाफ सुपर सिक्स राउंड में दो मैच खेलने हैं, लेकिन फिलहाल टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण चरण में उसके शून्य अंक हैं और यह टीम इस साल के अंत में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।
वनडे विश्व कप के क्वालिफाइंग राउंड में अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने आठ विकेट लिए और होल्डर ने 144 रन बनाने के साथ छह विकेट लिए। ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम का साथ छोड़ देश लौट चुके हैं और भारत के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, "जेसन और अल्जारी सभी प्रारूपों में हमारे दो प्रमुख गेंदबाज हैं। हमारे पास भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए एक पूरा शेड्यूल है, जहां हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरूआत करेंगे, उसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 होंगे। ऐसे में यह महसूस किया गया कि सबसे अच्छा कदम यह है कि हमारे दो प्रमुख गेंदबाज जिम्बाब्वे से जल्दी लौट आएं।"
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वनडे विश्व कप में शामिल नहीं होगी। वेस्टइंडीज का ध्यान अब भारत के खिलाफ डोमिनिका में 12 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के साथ अपना ध्यान आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर होगा। पहले दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्रों में उपविजेता रहने वाली भारतीय टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट 20-24 जुलाई के बीच त्रिनिदाद में होगा।
इसके बाद वेस्टइंडीज और भारत 27 जुलाई से तीन मैच की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में हार के बाद पहली बार कोई सीरीज खेलेंगी और जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।