फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Allegations of discrimination and partiality in Indian cricket

भारतीय क्रिकेट में पहले भी लगे हैं पक्षपात के आरोप, कोहली की छुट्टी ने दी और हवा

Sun, 27 Dec 2020 06:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Dec 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination and partiality in Indian cricket
विराट कोहली - फोटो : Social media

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम प्रबंधन पर भेदभाव व पक्षपात के आरोप लगे हों। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। हालांकि, ताजा मामला भारतीय कप्तान विराट कोहली की पैटरनिटी लीव का है, जिसने भारतीय क्रिकेट में भेदभाव के आरोपों को फिर से हवा दे दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि पितृत्व अवकाश पर ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भड़क उठे और उन्होंने सीधे सीधे बीसीसीआई पर भेदभाव का आरोप लगा दिया। उन्होंने इतना तक कह दिया यहां अलग अलग खिलाड़ियों के लिए अलग अलग नियम हैं।
विज्ञापन


गावस्कर ने उदाहरण के तौर पर रविचंद्रन अश्विन और टी नटराजन जैसे खिलाड़ियों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नटराजन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद ही अपने घर वापस जा सकेंगे और अपनी बेटी को पहली बार देख सकेंगे। वहीं कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद ही वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर यहीं नहीं रुके, उन्होंने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर भी भेदभाव का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के चलते अश्विन को अगले मैच से बाहर कर दिया जाता है, जबकि स्थापित बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं होता।

गावस्कर से पहले इतिहासकार और प्रशासकों की समिति के पूर्व सदस्य रामयंद्र गुहा ने भारतीय क्रिकेट में भाई भतीजावाद का आरोप लगाया था। उन्होंने पिछले महीने अंग्रेजी समाचार पत्र मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारतीय क्रिकेट को बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अन श्रीनिवासन और गृह मंत्री अमिस शाह चला रहे हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य क्रिकेट संघ को या तो किसी की बेटी या फिर बेटा चला रहा है। इसके अलावा उन्होंने और कई बातें कही थीं। तो ये हुई फिलहाल की बात। अब एक नजर डालते हैं पहले की घटनाओं पर जब टीम इंडिया में लगे पक्षपात व भेदभाव के आरोप...

जब धोनी पर लगा था भेदभाव करने आरोप
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर अपने बेटे (युवराज) के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि कप्तान युवराज को बनना था, लेकिन धोनी बन गए। 

गौतम गंभीर ने भी धोनी पर लगाया था पक्षपात का आरोप
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी महेंद्र सिंह धोनी पर पक्षपात लगाया था। उन्होंने दो साल पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सचिन, सहवाग और खुद को टीम से बाहर करने के निर्णय को पक्षपात पूर्ण बताया था। 

जब हरभजन ने कहा था, खेल तो अच्छा रहा हूं पर चयनकर्ता ध्यान नहीं देते
टीम इंडिया के अनुभवि गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी भारतीय टीम के चयनकर्ताओं पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक बार कहा था आईपीएल में अच्छा खेल रहा हूं लेकिन चयनकर्ता ध्यान नहीं देते हैं।


भारतीय क्रिकेट में भाई भतीजावाद चरम पर है- रामचंद्र गुहा 
प्रशासकों की समिति (सीओए) के पूर्व सदस्य एवं इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए नवंबर 2020 में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में भाई भतीजावाद चरम पर है और यह चिंता का प्रमुख कारण है। उन्होंने यह भी कहा था कि टीम में सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के कप्तान को कुछ ज्यादा ही ताकत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed