फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   all-rounder Shakib Al Hasan became the first cricketer from Bangladesh inducted in MCC World Cricket

शाकिब अल हसन एमसीसी में शामिल होने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर

Sat, 14 Oct 2017 10:38 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sat, 14 Oct 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
all-rounder Shakib Al Hasan became the first cricketer from Bangladesh inducted in MCC World Cricket
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एमसीसी वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी में शामिल होने वाले पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग इस कमेटी के अध्यक्ष हैं। शाकिब के अलावा सूजी बेट्स, इयान बिशप और कुमार धर्मसेना को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


एमसीसी वेबसाइट पर अपलोडेड मीडिया रीलिज के मुताबिक 'मई में एमसीसी की एनुअल जनरल मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक इंग्लैंड और मिडिलसेक्स के पूर्व कप्तान माइक गैटिंग कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे।' एमसीसी के मुताबिक वह इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली की जगह लेंगे। बता दें कि गैटिंग इससे पहले 2006 से 2012 तक वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी के सदस्य रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ेंः- हॉकी एशिया कप: मेजबान बांग्लादेश को टीम इंडिया ने दी 7-0 से मात 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीसी वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी में शामिल होने पर शाकिब ने कहा, 'मैं वास्तव में आभारी हूं कि एमसीसी ने प्रतिष्ठित विश्व क्रिकेट समिति के एक सदस्य के रूप में मेरा चयन किया। मुझे यह सम्मान देने के लिए क्लब का शुक्रिया।'


गौरतलब हो कि शाकिब बांग्लादेश के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के रूप में माने जाते हैं। उन्होंने अब तक 51 टेस्ट और 177 वनडे खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 59 टी-20 मैचों में भी बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया है।

पढ़ेंः- बांग्लादेशी क्रिकेटर पर पत्नी को प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप

बता दें कि टेस्ट मैचों में शाकिब ने 3594 रन बनाने के अलावा 188 विकेट भी लिए हैं। वन-डे में 4983 रन बनाने के अलावा 224 विकेट शाकिब के नाम पर है। टी-20 मैचों में शाकिब ने 1208 रन बनाए हैं और 70 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शाकिब के नाम 5 और वन-डे में 7 शतक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed