फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   all-rounder Ravindra Jadeja recently shared a picture on his Instagram story that sparked speculation

Team India: क्या रवींद्र जडेजा टेस्ट से लेने वाले हैं संन्यास? इंस्टाग्राम पोस्ट ने गर्म किया अटकलों का बाजार

Sat, 11 Jan 2025 12:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:47 PM IST
सार

जडेजा ने पिछले साल टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह वनडे और टेस्ट में टीम का हिस्सा बने रहे हैं। 

विज्ञापन
all-rounder Ravindra Jadeja recently shared a picture on his Instagram story that sparked speculation
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। जडेजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी टेस्ट जर्सी की फोटो शेयर की है जिसके बाद क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू दिया कि इस ऑलराउंडर ने शायद टेस्ट से संन्यास के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं जडेजा 
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह किसी तरह का संकेत है? जबकि एक अन्य यूजर ने तो जडेजा को हैपी रिटायरमेंट तक कह दिया। मालूम हो कि जडेजा ने पिछले साल टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह वनडे और टेस्ट में टीम का हिस्सा बने रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं कर पाए थे प्रभावित 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा को जहां निशाने पर लिया गया था, वहीं जडेजा भी इससे अछूते नहीं रहे थे। जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खुद को प्रभावित नहीं कर पा रहे थे और भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। जडेजा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीन मैचों में चार ही विकेट ले पाए थे और उन्होंने बल्ले से 27 के औसत से 135 रनों का योगदान दिया था। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए होंगे टीम में शामिल?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जडेजा का प्रदर्शन भी चयनकर्ताओं के निशाने पर है और बीसीसीआई की चयनसमिति उनके भविष्य को लेकर चर्चा कर सकती है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि चयनकर्ता अब जडेजा के आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं। भारत को अब 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम 19 फरवरी से होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। इसके लिए जल्द ही टीम घोषित हो सकती है और यह देखना दिलचस्प होगा कि जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं। 

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयन समिति और मुख्य कोच गौतम गंभीर 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने पर विचार कर रहे हैं। चयनकर्ता इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि जडेजा को मौका दिया जाए या किसी युवा खिलाड़ी को चुना जाए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम जब घोषित होगी तो इससे जडेजा के भविष्य के बारे में भी संकेत मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed