{"_id":"5f9b63318ebc3e9b7f070159","slug":"all-rounder-green-in-australia-team-against-india-t20-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑलराउंडर ग्रीन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऑलराउंडर ग्रीन
Fri, 30 Oct 2020 06:19 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को अपनी टी20 और वनडे प्रारूप की टीम में शामिल किया है जबकि बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन के चलते मोइजेस हेनरिक्स ने तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की।
विज्ञापन
भारतीय टीम टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे (27 नवंबर, 29 नवंबर, दो दिसंबर) और तीन टी20 (4,6, 8 दिसंबर) खेलेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, ‘कैमरन का घरेलू फॉर्म शानदार रहा है। भविष्य के खिलाड़ी के रूप में उसके लिए यह सीरीज सीखने का मौका होगी।’ ऑस्ट्रेलिया ने सीमित ओवरों की टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडरों को तरजीह दी है। ग्रीन का चयन तय ही माना जा रहा था।
विज्ञापन
चैपल देखते हैं पोंटिंग की झलक : हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने कहा था कि उन्होंने रिकी पोंटिंग के बाद पहली बार इतना प्रतिभाशाली क्रिकेटर देखा है। वहीं हेनरिक्स की कप्तानी में सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग खिताब जीता। उनका स्ट्राइक रेट 150 के करीब था। आईपीएल के दौरान चोटिल हुए मिशेल मार्श के नाम पर विचार नहीं किया गया लेकिन वह टेस्ट सीरीज से पहले ए टीम में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया वनडे और टी20 टीम : आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबोट, एश्टन एगर, एलेक्स कै री, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशाने, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा ।