फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alex Carey to lead strong Australia A side for Pakistan tour game

पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का एलान, एलेक्स कैरी को मिली कमान

Tue, 29 Oct 2019 01:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 29 Oct 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Alex Carey to lead strong Australia A side for Pakistan tour game
एलेक्स कैरी - फोटो : सोशल मीडिया
आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलिया ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जो टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। विकेटकीपर एलेक्स केरी पाकिस्तान के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया ए की अगुवाई करेंगे। एशेज टीम में जगह नहीं बना पाने वाले जो बर्न्स शीर्ष क्रम में मार्कस हैरिस का साथ देंगे। 
विज्ञापन


इनके अलावा उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, निक मैडिनसन और युवा स्टार विल पुकोवस्की भी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए टीम का चयन करने से पहले इस मैच और शैफील्ड शील्ड के आगामी दौर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीबी नजर रखेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने हाल में कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला के लिए स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और डेविड वार्नर का स्थान ही तय है। पाकिस्तान सिडनी में 31 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगा। इसके बाद ब्रिस्बेन और एडीलेड में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया ए टीमः एलेक्स केरी (कप्तान), मार्कस हैरिस, जो बर्न्स, उस्मान ख्वाजा, विल पुकोवस्की, ट्रैविस हेड, निक मैडिनसन, माइकल नेसर, जॉय रिचर्डसन, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed