{"_id":"c229d2de284545ce0675fa09ed6355cd","slug":"alastair-cook-unhappy-with-so-called-friend-graeme-swann-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की आलोचना से भड़के इंग्लैंड के कैप्टन कुक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोस्त की आलोचना से भड़के इंग्लैंड के कैप्टन कुक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Aug 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्डिफ में टीम इंडिया के हाथों मिली 133 रनों से बड़ी हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक अपने एक दोस्त की आलोचना से बेहद नाराज हो गए हैं।
पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है।
मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व फिरकी गेंदबाज ग्रीम स्वान ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुक को वनडे क्रिकेट छोड़ देना चाहिए।
स्वान ने आगे कहा, "कुक का वनडे में स्ट्राइक रेट 100 गेंदों में 77.98 रन है, जिसे बेहतर नहीं कहा जा सकता और यह अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को ज्यादा प्रतिस्पर्धी नहीं दर्शाता।" स्वान पहले भी टीम की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने पहले कहा था कि यह टीम वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती।

अपने दोस्त पर भड़के कैप्टन कुक
एलिस्टर कुक की कप्तानी में खेल चुके ग्रीम स्वान की आलोचना के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने अपनी निराशा जाहिर की और कहा, "मैं नहीं समझता कि एक दोस्त की ओर यह सहयोगात्मक रवैया है।"
कुक ने कहा, "यह उनका अपना मत हो सकता है, लेकिन मेरे लिए यह आदर्श नहीं है।" हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि इस बयान के बाद उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है। लेकिन फोन पर सलाह देने का एक दूसरा रास्ता हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा, "मैं थोड़ा निराश जरूर हुआ हूं, क्योंकि वह एक अच्छे मित्र और मेरे समर्थक रहे हैं। इस समय यह सही नहीं है, क्योंकि मैं वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान जा रहा हूं।"