{"_id":"0adf2d78-df4d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"alastair-cook-can-break-record-of-sachin","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सचिन के रिकार्ड तोड़ सकता है यह खिलाड़ी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सचिन के रिकार्ड तोड़ सकता है यह खिलाड़ी'
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 27 Jun 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि उनकी टीम के कप्तान एलिस्टर कुक में इतनी काबिलियत है कि वह दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पीटरसन ने कहा, ‘मेरे लिए कुक इंग्लैंड का नेतृत्व करने के लिहाज से सही इंसान हैं। उनके नेतृत्व में हमारी टीम लगातार बेहतर होती जा रही है।'
उन्होंने कहा, 'उनकी उम्र इतनी कम है कि उस हिसाब से वह सचिन के बनाए सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उनका खेल समय के साथ और बेहतर होता जा रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में वह सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।’
विज्ञापन