फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Alastair Cook become test king for England

इंग्लैंड के 'टेस्ट किंग' बने कप्तान कुक, पर बोले मैं हूं स्वार्थी

Sun, 31 May 2015 02:07 PM IST
Updated Sun, 31 May 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
Alastair Cook become test king for England

न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के साथ इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने 75 रन बनाए। वह भले ही अपनी पारी को शतक तक न पहुंचा पाए हों लेकिन उन्होंने एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर दिया है।

विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही कुक के अपने खाते में 32 रन बनाकर बतौर टेस्ट बल्लेबाज इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर दिया। कुक ने इंग्लैंड पूर्व कप्तान और मौजूदा टीम मेंटर ग्राहम गूच (118 टेस्ट, 8900 रन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


इस मैच से पहले वह 113 टेस्ट मैचों के साथ 8869 रनों के साथ ग्राहम गूच से 31 रन पीछे चल रहे थे। लेकिन दूसरे दिन उन्होंने यह अद्भुत कारनामा कर खुद को साबित कर दिया। हालांकि इसके बावजूद कुक अपने आप को स्वार्थी बताते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुक ने कहा मैं इस सम्मान का हकदार नहीं

Alastair Cook become test king for England

दूसरे दिन का मैच समाप्त होने के बाद एक स्पोर्टस चैनल को इंटरव्यू देते हुए एलिस्टर कुक ने कहा कि वह यह सम्मान पाने के हकदार नहीं है। कुक ने आगे बताया कि मैच खेलने के दौरान उन्हें पता था कि वह रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है, इसलिए उनका ज्यादा ध्यान रिकॉर्ड तोड़ने पर था।

आपको बता दें कि 30 वर्षीय कुक स्कूल के दौरान ग्राहम गूच के अंतर्गत कोचिंग ले चुके है। कुक के अनुसार मैच के दौरान आपके अंदर खेल और देश के प्रति सम्मान भावना पहले होनी चाहिए।

न्यूजीलैंड को पहला टेस्ट हरा चुका इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में भी बढ़त में दिखाई दे रहा है। दूसरे दिन का मैच समाप्त होने तक इंग्लैंड न्यूजीलैंड से सिर्फ 97 रन पीछे था और उसके पास 5 विकेट मौजूद थे। कुक के अलावा एडम लिथ (107) ने शानदार शतक लगाया और कुक के साथ 177 रनों की बड़ी साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed