PSL: पाकिस्तान सुपर लीग टीम मुल्तान के मालिक ने की आत्महत्या, 63 वर्ष की उम्र में खत्म किया जीवन
आलमगीर तरीन पाकिस्तान के जाने-माने व्यवसायी थे। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्तान सुल्तान को खड़ा किया था। इसके अलावा वह देश के सबसे बड़े जल सोधन संयंत्र में से एक के संचालक थे।
विस्तार
अजहर ने कहा, "आलमगीर तरीन हमारी टीम के एक मूल्यवान सदस्य और एक सम्मानित व्यक्तित्व थे। हम उनके अचानक और असामयिक निधन से बहुत दुखी हैं। इस अविश्वसनीय कठिन समय में हमारे प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"
إنا لله وإنا إليه راجعون
— Multan Sultans (@MultanSultans) July 6, 2023
It is with deep sadness that we share the news of the passing of our beloved team owner, Alamgir Khan Tareen.
Our thoughts and prayers are with Mr. Tareen’s family. We request you all to kindly respect his family’s privacy.
May his soul rest in… pic.twitter.com/aISUQtAqI5
पीएसएल फ्रेंचाइजी, लाहौर कलंदर्स ने भी इस खबर पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वे तरीन के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, "हम इस कठिन समय में आलमगीर तरीन के परिवार और मुल्तान सुल्तांस के साथ खड़े हैं।"
मुल्तान सुल्तांस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आलमगीर "एक खेल प्रेमी थे, जो महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए एक ठोस मंच स्थापित करने और उन्हें अपने कौशल को और विकसित करने के लिए सर्वोत्तम संभव संसाधन प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहते थे।"
2021 में मुल्तान सुल्तान ने फाइनल में पेशावर जाल्मी को हराकर पहली बार पीएसएल खिताब जीता था। इस टीम में मोहम्मद रिजवान जैसे पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वहीं, डेविड मिलर और राइली रूसो विदेशी खिलाड़ियों में बड़ा नाम हैं। यह टीम 2018 में पीएसएल का हिस्सा बनी थी और अब तक छह सीजन में एक बार खिताब जीतने में सफल रही है।