{"_id":"5be8be51bdec2269b84640c4","slug":"akila-dananjaya-bowling-action-suspect-in-test-against-england","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के अकीला धनंजय का एक्शन संदिग्ध, 14 दिन के भीतर खुद को करना होगा साबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका के अकीला धनंजय का एक्शन संदिग्ध, 14 दिन के भीतर खुद को करना होगा साबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Akila Dananjaya
श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया है और गाले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद उनके एक्शन की शिकायत की गई है। धनंजय को 14 दिनों के अंदर अपने एक्शन का टेस्ट कराने की जरूरत है लेकिन टेस्ट का परिणाम आने तक वह गेंदबाजी कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा, आईसीसी प्रक्रिया के तहत धनंजय की गेंदबाजी की जांच की जाएगी। उन्हें 14 दिनों के भीतर परीक्षण से गुजरना पड़ेगा और जब तक परीक्षण का परिणाम नहीं आ जाता, तब तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की इजाजत है।
विज्ञापन
धनंजय ने पहले टेस्ट में दो विकेट लिए थे जो श्रीलंका हार गया था। 25 वर्षीय धनंजय ने सितंबर 2012 में अपना पदार्पण करने के बाद से श्रीलंका केलिए चार टेस्ट, 30 वनडे और 16 टी-20 मैच खेले हैं। श्रीलंका क्रिकेट से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन