{"_id":"62a1ccb7cee0bb5dc952e5df","slug":"akash-chopra-picks-indian-team-for-first-t20-match-against-south-africa-no-place-for-umran-malik","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय टीम, उमरान मलिक को नहीं मिला मौका, कार्तिक की जगह पर भी संदेह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय टीम, उमरान मलिक को नहीं मिला मौका, कार्तिक की जगह पर भी संदेह
Thu, 09 Jun 2022 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:04 PM IST
सार
आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में उमरान मलिक को मौका नहीं दिया है। वहीं, दिनेश कार्तिक की जगह पर भी उन्होंने संदेह रखा है। हालांकि, हार्दिक पांड्या को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराई है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक और उमरान मलिक
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान लोकेश राहुल और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके बाद ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है। दो अहम खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद सही टीम का चयन करना भी कोच राहुल और नए कप्तान पंत के सामने बड़ी चुनौती होगी। इस मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम चुनी है। उन्होंने उमरान मलिक और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में पक्की जगह नहीं दी है।
आकाश चोपड़ा ने उमरान मलिक को टीम से बाहर रखा है, जबकि दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा में से किसी एक खिलाड़ी को मौका देने की बात कही है। आकाश ने यूट्यूब में अपने पेज पर पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम चुनी है।

ऋतुराज और किशन के साथ पारी की शुरुआत
आकाश चोपड़ा ने कहा है कि लोकेश राहुल नहीं हैं। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, पिछले तीन सालों में किशन का स्ट्राइक रेट कम हुआ है। इस पर एक बार फिर सभी की नजरें रहेंगी। अगर दीपक हुड्डा खेलते हैं को दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया जाएगा। वहीं, श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। हार्दिक पांड्या चौथे और कप्तान पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
छठे नंबर पर दीपक हुड्डा या दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में पांच प्रमुख गेंदबाजों को मौका दिया है। उन्होंने स्पिन गेंदबाज के रूप में युजवेन्द्र चहल और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है, जबकि भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल उनकी टीम में तेज गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि इस टीम में उमरान मलिक को मौका नहीं दिया गया है, जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपनी गति से लगातार सभी को प्रभावित किया।
पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा की टीम
ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा/दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान।