{"_id":"d612ae6134c23ee126248208a4edf712","slug":"ajit-chandila-and-hiken-shah-s-decision-on-5-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल फिक्सिंग के दागी क्रिकेटरों पर फैसला 5 जनवरी को","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल फिक्सिंग के दागी क्रिकेटरों पर फैसला 5 जनवरी को
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग 2013 के दो दागी क्रिकेटर अजीत चंदीला और हिकेन शाह क्रिकेट खेल सकेंगे या नहीं, बीसीसीआई इस पर फैसला 5 जनवरी को लेगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई को इस बात पर फैसला गुरुवार को लेना था लेकिन बीसीसीआई की तीन सदस्यीय कमेटी ने फैसला 4 जनवरी तक स्थगित कर दिया है।
तीन सदस्यीय कमेटी में बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह है। कमेटी ने दोनों दागी क्रिकेटरों को आरोपों का जवाब देने के लिए 4 जनवरी तक का समय दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि, आईपीएल 2013 की स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटरों अजीत चंदीला संग श्रीसंत और अंकित चव्हाण दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन