फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajit Agarkar Salary: 200% increment Chief Selector Ajit Agarkar salary? Decision in BCCI Apex Council meeting

Ajit Agarkar Salary: चीफ सेलेक्टर अगरकर की सैलरी में 200% इंक्रीमेंट! पहले मिलते थे एक करोड़, अब मिलेंगे इतने

Thu, 06 Jul 2023 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jul 2023 11:57 AM IST
सार

अगरकर चयन समिति में मौजूद बाकी सदस्यों से अंतरराष्ट्रीय करियर के मामले में काफी सीनियर हैं। हालांकि, वह इस पद को संभालने के लिए तैयार नहीं थे। इसकी जो सबसे बड़ी वजह थी, वह चीफ सेलेक्टर की सैलरी थी।

विज्ञापन
Ajit Agarkar Salary: 200% increment Chief Selector Ajit Agarkar salary? Decision in BCCI Apex Council meeting
अजीत अगरकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को नया चीफ सेलेक्टर बनाया है। इस पद पर आते ही अगरकर की अगुआई में चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी। अगरकर चयन समिति में मौजूद बाकी सदस्यों से अंतरराष्ट्रीय करियर के मामले में काफी सीनियर हैं। हालांकि, वह इस पद को संभालने के लिए तैयार नहीं थे। इसकी जो सबसे बड़ी वजह थी, वह चीफ सेलेक्टर की सैलरी थी। हालांकि, बीसीसीआई ने अब उसे 200 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।
विज्ञापन

चीफ सेलेक्टर की मौजूदा सैलरी एक करोड़ रुपये

दरअसल, चीफ सेलेक्टर के तौर पर जुड़ने से पहले अगरकर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच थे। उससे पहले वह मुंबई की सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह कमेंटेटर भी रह चुके हैं। ऐसे में एक कोच के रूप में उनकी सैलरी कहीं ज्यादा थी। इसके अलावा वह कई अन्य प्रोफेशनल कामों से भी जुड़े हुए थे। एक कमेंटेटर और कोच के रूप में वह मुख्य चयनकर्ता की तुलना में ज्यादा कमा सकते थे। चीफ सेलेक्टर की मौजूदा सैलरी एक साल में एक करोड़ रुपये है। पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा को यही सैलरी मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगरकर की सैलरी में 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Ajit Agarkar Salary: 200% increment Chief Selector Ajit Agarkar salary? Decision in BCCI Apex Council meeting
अजीत अगरकर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई अगरकर को उनके अनुभव और सिन्योरिटी की वजह से चीफ सेलेक्टर बनाना चाहता था। साथ ही बोर्ड कोई ऐसा सेलेक्टर चाहता था जिसने अंतरराष्ट्रीय करियर में टी20 भी खेला हो।  इसी वजह से अगरकर इस पद के लिए आवेदन करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। अगरकर 2007 में टी20 चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया का हिस्सा भी रह चुके हैं। वह बीसीसीआई के सभी मानदंडों पर खरे उतर रहे थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी सैलरी बढ़ाने में भी देरी नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर पद के लिए सैलरी एक करोड़ रुपये से तीन करोड़ रुपये प्रति वर्ष करने पर सहमत हो गया है। यानी इसमें करीब 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इस पर फैसला शुक्रवार को बीसीसीआई अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में लिया जाएगा।
विज्ञापन

बाकी सेलेक्टर्स की सैलरी में भी होगा इजाफा

अगरकर की चयन समिति में शिव सुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ मौजूद हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है। चयन समिति के बाकी सदस्यों की सैलरी प्रति वर्ष 90 लाख रुपये है। इसको लेकर भी अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में बातचीत हो सकती है।

नए चीफ सेलेक्टर के नेतृत्व में चुनी गई टी20 टीम

Ajit Agarkar Salary: 200% increment Chief Selector Ajit Agarkar salary? Decision in BCCI Apex Council meeting
अजीत अगरकर ने टीम चुनी है - फोटो : सोशल मीडिया
अगरकर की अगुआई में बुधवार को चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया। अगरकर भी रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 फॉर्मेट से बाहर रखने के पक्ष में दिखे। विंडीज के खिलाफ भी इन दोनों का चयन नहीं किया गया। वहीं, टीम में यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे आईपीएल स्टार्स की एंट्री हुई है। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे। वहीं, सूर्यकुमार यादव उपकप्तान रहेंगे। पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी और दीपक हुड्डा को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। विंडीज के खिलाफ पहले टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर टी20 सीरीज खेली जाएगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed