फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane hails by Virat Kohli after superb century against Australia in Melbourne

कोहली भी हुए रहाणे के दीवाने, बोले- जिंक्स की सर्वश्रेष्ठ पारी, सजदे में झुका क्रिकेट जगत

Sun, 27 Dec 2020 02:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 27 Dec 2020 02:32 PM IST
सार

कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण एडिलेड में शुरुआती टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गये थे। भारत पहले मैच की दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane hails by Virat Kohli after superb century against Australia in Melbourne
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व कर रहे अजिंक्य रहाणे की जमकर प्रशंसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगाए गए उनके शतक को श्रेष्ठ करार दिया। रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे दिन नाबाद 104 रन बनाए और रवींद्र जडेजा (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिए अटूट शतकीय साझेदारी की। इससे भारत ने पांच विकेट पर 277 रन बनाकर 82 रन बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन

कोहली ने दिन के खेल समाप्त होने के बाद ट्वीट किया, 'हमारे लिये एक और शानदार दिन। उचित टेस्ट क्रिकेट अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) की सर्वथा श्रेष्ठ पारी।' भारत ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर आउट कर दिया था और तब भी कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की थी। कोहली ने पहले दिन के खेल के बाद ट्वीट किया था, 'हमारे लिए पहला दिन बहुत अच्छा रहा। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हमने (दिन का) अच्छा अंत किया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग ने भी सराहा



कप्तानी पर भी वीरू ने रहाणे की तारीफ की थी
 
विज्ञापन

BCCI ने भी की तारीफ



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed