Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया में अजिंक्य रहाणे की वापसी मुश्किल, रणजी में भी नहीं चला बल्ला, हुए ट्रोल
मुंबई की तरफ से खेलते हुए रहाणे चार मैचों में सिर्फ 34 रन बनाए हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ जारी मैच की पहली पारी में बल्लेबाज सिर्फ एक रन बना सके। इस लचर प्रदर्शन के लिए उन्हें अब ट्रोल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजिंक्य रहाणे को भारत के लिए आखिरी बार जुलाई, 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ आठ रन बनाए थे। यही वजह है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। वहीं, उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उनकी टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल नजर आ रही है।
No rest days 🏏 pic.twitter.com/EM218MqMhK
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) December 29, 2023
छह पारियों में दो बार शून्य पर आउट हुए रहाणे
भारत के लिए 85 टेस्ट मैचों में 5077 रन बना चुके रहाणे ने 29 जनवरी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्हें रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए अभ्यास करते देखा जा रहा था। हालांकि, अब तक इस सीजन में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। उन्होंने छह पारियों में 0, 0, 16, 8, 9, 1 रन बनाए। ऐसे में यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। रहाणे ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘कोई आराम का दिन नहीं’।
Ajinkya Rahane's scores after the "No Rest Days" post following India's loss:
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) February 9, 2024
0, 0, 16, 8, 9, 1 pic.twitter.com/a1EnNp0OSX
For Rahane.. No rest days
— Amit Singh (@amit12_tweet) February 10, 2024
घरेलू टूर्नामेंट में आग उगल रहे पुजारा
रहाणे को भले ही रणजी के मौजूदा सीजन में संघर्ष करते देखा जा रहा है लेकिन चेतेश्वर पुजारा का बल्ला आग उगलता दिख रहा है। सौराष्ट्र के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने छह मुकाबलों में 648 रन बनाए हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 243 रनों का रहा है। इस दौरान वह नाबाद रहे थे। पुजारा को भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि अगर वह अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने में कामयाब होते हैं तो उनकी जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। पुजारा ने भारत के लिए अब तक 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं।